भोजपुरी फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके'  (choree choree chupake chupake) में खेसारी लाल यादव के साथ सहर आफसा ( Sahar Afsa) ने जोरदार ठुमके लगाए हैं।  दोनों की लपक-छपक लोगों को खूब पसंद आ रही है। गीत में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस सहर अफशा कुछ ज्यादा ही हॉट अदाएं दिखा रही हैं।  

एंटरटेनमेंट डेस्क। आज होली का दिन है। होली वाले भोजपुरी गाने ऐसे तो महीने भर से धूम मचाए हुए हैं, लेकिन आज की बात तो कुछ और ही है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी गाने तो जैस महफिल लूटने को अमादा हैं। हर गली- मोहल्ले में तेज साउंड में उनके गाने ही गूंज रहे हैं। वहीं खेसारी और प्रियंका सिंह की भोजपुरी फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' का बेहतरीन गाना एंटर 10 रंगीला यूट्यूब चैनल (Enter 10 Rangeela YouTube Channel) पर जारी किया गया था, इस गाने ने अब तक हंगामा मचा के रखा है। दिनों दिन इसके व्यूज बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kajal Raghwani ने बेड पर दिखाई हॉटनेस फिर भी नहीं पिघले खेसारी लाल, Video ने फैंस पर ढाया कहर

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खेसारी लाल यादव और सहर अफशा की हॉट जोड़ी
भोजपुरी फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' (choree choree chupake chupake) में खेसारी लाल यादव के साथ सहर आफसा ( Sahar Afsa) ने जोरदार ठुमके लगाए हैं। दोनों की लपक-छपक लोगों को खूब पसंद आ रही है। गीत में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस सहर अफशा कुछ ज्यादा ही हॉट अदाएं दिखा रही हैं। 

'उपासे रहीं का' गाने ने मचाई धूम
भोजपुरी गाने में खेसारी और सहर अफसा ने जबरदस्त रोमांस का झोंक लगाया है। उनके इस वीडियो सांग को देखकर तो लोगों को जैसे पसीना ही आ गया है। दर्शकों को दोनों की जोड़ी देखकर भा गई है। भोजपुरी गाना रिलीज होते ही यूट्यूब की दुनिया में नए झंडे गाड़ रहा है। होली के मौके पर तो ये जबरदस्त तरीके से ट्रेंड भी कर रहा है। इस भोजपुरी गाने के बोल है 'उपासे रहीं का' (upaase raheen ka), इस गाने वीडियो सांग कट किया गया है ये भोजपुरी फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' का है।

ये भी पढ़ें-बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं Bhojpuri की ये 9 हीरोइनें, पहचान पाना भी हुआ मुश्किल


ये भी पढ़ें- भोजपुरी गाना 'भतार मेरा धोखा दिया है' हुआ बंपर हिट, खेसारी लाल यादव ने शुभी शर्मा के साथ लूट ली महफिल

30 लाख के करीब पहुंचे व्यूज
भोजपुरी गीत को एंटर10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस गीत को आवाज खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने दी है।वही गीत के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ के प्रोड्यूसर अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला और निशांत उज्जवल ( Abhay Sinha, Prashant Jammuwala and Nishant Ujjwal) हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है राजनीश मिश्रा ने, वहीं म्यूजिक भी राजनीश मिश्रा ने दिया है। इस बेहद हॉट भोजपुरी गाने को अब तक 2,903,654 views मिल चुके हैं। इसे 34K लोगों ने लाइक्स भी किया है। होली की आहट होते ही ये भोजपुरी गाना जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Instagram में लाखों में हैं भोजपुरी की इन एक्ट्रेस के चाहने वाले, पॉपुलैरिटी में बड़े स्टार्स को देती हैं मात