सोशल मीडिया में खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) और शिल्पी राज का नया होली सॉन्ग (Shilpi Raj Holi Song) ‘बैगन के दाम’ (Baigan Ke Daam) धूम मचा रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. होली (Holi) नजदीक आते ही एक बार फिर से भोजपुरी गानों की डिमांड बढ़ गई है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक के बाद एक होली सॉन्ग्स (Holi songs 2022) रिलीज हो रहे हैं। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बाद अब सोशल मीडिया में खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) और शिल्पी राज का नया होली सॉन्ग (Shilpi Raj Holi Song) ‘बैगन के दाम’ (Baigan Ke Daam) धूम मचा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इनका ये गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस गाने को रिलीज होने के महज चार घंटे में ही एक मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी गाना ‘बैगन के दाम’ के वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस गाने के वीडियो में खेसारी एक्ट्रेस सृष्टि पाठक के साथ जमकर होली खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

YouTube video player

इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। इस गाने को सृष्टि पाठक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है और फैंस को इस बात की खुशखबरी दी है। इसके साथ ही फैंस इसमें तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। इस गाने में एक्टर खेसारीलाल लुंगी में नजर आ रहे हैं और सब्जी का ठेला लिए हुए हैं। दोनों में अपनी सब्जी के दाम को लेकर नोकझोंक देखने के लिए मिल रही है। इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव और सृष्टि पाठक के बीच की हुड़दंगी ऐसी की आप भी अपने गांव, गली मोहल्ले की होली को याद करने लगेंगे। गाने में खेसारी लाल यादव और सृष्टि पाठक के बीच की केमिस्ट्री और उनके बीच का रोमांस आपको दीवाना बना देगा।

इसे भी पढ़ें- एक्शन और रोमांस से भरपूर है भोजपुरी फिल्म रण का टीजर,गजब दिख रही है Kajal Raghwani और Anand Ojha की कैमिस्ट्री

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा निरहुआ का ये Bhojpuri Song, होली में लगा देगा आग, सुनाए बचपन से जवानी तक के किस्से