भोजपुरी स्टार निरहुआ भले ही लोकसभा चुनाव हार गए लेकिन उनकी फैन फॉलोविंग कम नहीं है। हाल ही में निरहुआ ने अपने इंस्टा अकॉउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शूट के दौरान फैंस उनकी एक झलक को बेताब दिखे। 

मुंबई: भोजपुरी स्टार निरहुआ इन दिनों अपनी फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में इस फिल्म के सेट का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें फैंस उनसे हाथ मिलाने को परेशान दिखे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


निरहुआ आज भोपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाले एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। खासकर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है।


आज सुपरस्टार रहे निरहुआ कभी पेट पालने के लिए सड़क किनारे लिट्टी-चोखा बेचा करते थे। इसके बाद किस्मत ने पलटी मारी और निरहुआ आज भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। 


वैसे तो निरहुआ की फैन फॉलोविंग काफी है लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन फिल्मों की बात करें तो लोगों को उनकी फिल्में काफी पसंद आती है।