दिनेशलाल यादव और अंजना सिंह ( Dineshlal Yadav and Anjana Singh) का  भोजपुरी गाना इस यूट्यूब पर जमकर देखा जा रहा है।  'हथकड़ी' फिल्म का गाना  'जियान करबा ए राजा' ने तो जैसे सोशल मीडिया पर आग ही लगा दी है। दिनेश और भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस  अंजना सिंह ने तो इस गाने में पलंगतोड़ डांस किया है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क : भोजपुरी स्टार दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्मों से ज्याद डांस वीडियो की डिमांड है। वहीं एक बार गाना हिट हो जाए तो फिर फिल्म के सुपहहिट होने की गारंटी है। निरहुआ की अदाएं और भोलापन दर्शकों को इतना भाता है कि लोग वर्षों पुरान गाने भी बड़े चाव से देखते हैं। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री में अंजना सिंह जैसी हॉट एक्ट्रेस के साथ उनकी जोड़ी गाने या फिल्म में चार चांद लगा देती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंजना सिंह ने की जमकर मस्ती
दिनेशलाल यादव और अंजना सिंह का एक भोजपुरी गाना इस यूट्यूब पर जमकर देखा जा रहा है। 'हथकड़ी' फिल्म का गाना 'जियान करबा ए राजा' ने तो जैसे सोशल मीडिया की महफिल ही लूटकर रखी है। दिनेश और भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस अंजना सिंह ने तो इस गाने में पलंगतोड़ डांस किया है। गाने की शुरुआत में तो अंजना सिंह ने साड़ी में जलवे बिखरे हैं। हालांकि ज्यादतर समय उनका पल्लू दामन से टिकता ही नहीं है। वहीं गाने के मध्यांतर तक वो आसमानी नाइटी में डांस मूव्स दिखाने आ जाती है। नाइटी में आते ही जैसे उन्हें रोमांटिक होने का लायसेंस मिल गय हो, वो इसमें तो वे निरहुआ के साथ जमकर मस्ती करती हैं।

पति-पत्नी की कैमेस्ट्री
गान का क्लाइमेक्स तो सबसे ज्यादा रंगीला है, इसमें निरहुआ और अंजना सिंह के कई इंटीमेट सीन देखने को मिलते हैं। अंजना सिंह तो बस टॉवल लपेटकर आ जाती हैं। कई बार टॉवल हटाकर निरहुआ को आमंत्रम देती दिखती हैं। वहीं को स्टार की इन मादक अदाओं को देखकर निरहुआ भी अपना आपा खो देते हैं। दोनों के बीच गाने में पति-पत्नी की कैमेस्ट्री देखने को मिलती है।

5 मिलयन से ज्यादा व्यूज
इस भोजपुरी गाने को अब तक 5,398,509 views मिल चुके हैं, वहीं इस गाने को 4.4k से ज्यादा के लाइक मिले हैं। तकरीबन 4 मिनट का ये गाना फैंस की पूरी तरह रोमांस के रंग में रंगने के लिए काफी है। दोनों के डांस मूव्स भी बहुत मादक हैं। वहीं इसमें हर वो मसाला मिलता है जो भोजपुरी दर्शक चाहते हैं। 

'हथकड़ी' की पूरी स्टार कास्ट
भोजपुरी फिल्म 'हथकड़ी' में दिनेश लाल यादव और अंजना सिंह के साथ खेसारी लाल यादव, सीमा सिंह, अवधेश मिश्रा, सपना ने भी अहम किरदार का रोल प्ले किया है। फिल्म में संगीत अवनीश झा घूंघरू का है। इस फिल्म के गीत लिखने वालों में प्यारे लाल यादव, विभाकर पांडे, जाहिद अख्तर, आजाद सिंह शुमार हैं। इस फिल्म की निर्माता रेखा सिन्हा हैं, इसे डायरेक्ट रवि सिन्हा ने किया है। वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को जारी किया गया है।