बिहार में किसकी सरकार बनेगी, इस सवाल से आज पर्दा उठ जाएगा। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी, थोड़ी देर बात रुझान भी आने लगेंगे। वहीं, दोपहर तक नतीजों को लेकर स्थिति साफ होने लगेगी। बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 122  सीटों की जरूरत है। राज्य में तीन चरणों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान हुआ था। 

पटना. बिहार में किसकी सरकार बनेगी, इस सवाल से आज पर्दा उठ जाएगा। आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी, थोड़ी देर बात रुझान भी आने लगेंगे। वहीं, दोपहर तक नतीजों को लेकर स्थिति साफ होने लगेगी। बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत है। राज्य में तीन चरणों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान हुआ था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसी है मतगणना की तैयारी?
बिहार में काउंटिंग को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। राज्य के 38 जिलों में 55 मतगणना स्थल बनाए गए हैं। इन मतगणना भवनों में 414 हॉल में कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच वोटों की गिनती होगी। मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 78 कंपनियां तैनात की गई हैं। सीआरपीएफ के अलावा जिला पुलिस और बीएमपी भी तैनात की जाएगी। इसके अलावा मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 


इस बार देर से आ सकते हैं नतीजे
कोरोना का असर बिहार चुनाव नतीजों पर भी दिख सकता है। इस बार बिहार में 1 लाख 6 हजार 526 बूथ बनाए गए हैं। जबकि पिछली बार 65 हजार 367 बूथ थे। बूथों की संख्या बढ़ने से ईवीएम की संख्या भी बढ़ गई। इस वजह से वोटों की गिनती में अधिक राउंड चलेंगे। इसके अलावा बिहार में काउंटिंग सेंटर की संख्या भी बढ़ाई गई है। इस बार 38 जिलों 55 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। जबकि, 414 काउंटिंग हॉल हैं। ज्यादा काउंटिंग सेंटर होने से भी नतीजे आने में समय लगेगा। 


जुलूस निकालने पर सख्त प्रतिबंध
नतीजों से पहले चुनाव आयोग ने जिलाधिकारों को कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। मतगणना के बाद विजेताओं के जुलूस निकालने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। सार्वजनिक जश्न पर रोक रहेगी, पार्टी कार्यकर्ता किसी भी तरह की सार्वजनिक गतिविधियां आयोजित नहीं कर पाएंगे। 


एग्जिट पोल में क्या हैं आसार?
ज्यादातर एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। वहीं, कुछ एग्जिट पोल में राज्य में कांटे की टक्कर भी नजर आ रही है। आईए देखते हैं कि क्या कहते हैं एग्जिट पोल-



2015 के नतीजे
2015 में नीतीश कुमार एनडीए से अलग होकर महागठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़े थे। महागठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, नीतीश ने 2 साल बाद ही महागठबंधन से बाहर आकर भाजपा के साथ सरकार बनाई थी। 

पार्टीसीटेंवोट%
राजद8018.8
जदयू7117.3
भाजपा5325
कांग्रेस276.8
निर्दलीय49.6
अन्य822.5


2020: किस गठबंधन में कौन?
बिहार में इस बार तीन गठबंधन चुनाव मैदान में हैं। पहला एनडीए- भाजपा, जदयू के अलावा हम और वीआईपी इसमें शामिल हैं। भाजपा-112, जदयू- 115, वीआईपी- 9, हम- 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, महागठबंधन में इस बार राजद (144 सीट), कांग्रेस (70 सीट) और तीन वामदल (सीपीआई (माले)- 19, सीपीआई- 6 और सीपीएम-4 सीट) शामिल हैं। वहीं, तीसरे मोर्चे में एमआईएमआईएम, आरएलएसपी, बसपा, समाजवादी दल डेमोक्रेटिक शामिल हैं। इसके अलावा चिराग पासवान की लोजपा अलग चुनाव लड़ रही है। 


किसने की कितनी रैलियां?

  • पीएम मोदी- बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 चुनावी जनसभाएं की। उनकी पहली सभा 23 अक्टूबर को सासाराम में थी तो अंतिम सभा तीन नवम्बर को फारबिसगंज में हुई। 
  • तेजस्वी यादव- 16 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच 21 दिन में तेजस्वी यादव ने 251 सभाएं कीं। यानी रोजाना करीब 12 सभाएं। आरजेडी नेता ने चार रोड शो भी किए।
  • राहुल गांधी- राहुल गांधी ने बिहार चुनाव में 8 चुनावी सभाएं कीं। 
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 22 चुनावी रैली और रोड शो किए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 24 तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 चुनावी जनसभा की। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और धर्मेन्द्र प्रधान ने 11-11 चुनावी जनसभाएं की।
  • भाजपा नेताओं ने बिहार चुनाव में आठ हेलीकॉप्टर से 648 चुनावी जनसभाएं तो सड़क मार्ग से 317 चुनावी जनसभा, रोड शो व जनसंवाद किए।

इन सीटों पर रहेगी सबकी नजर

  1. तेजस्वी यादव, सीट- राघोपुर, पार्टी- आरजेडी
  2. तेजप्रताप यादव, सीट- हसनपुर, पार्टी-आरजेडी
  3. लव सिन्हा, सीट- बांकीपुर, पार्टी- कांग्रेस
  4. जीतनराम मांझी, सीट- इमामगंज, पार्टी- हम
  5. प्रेम कुमार, सीट- गया सिटी, पार्टी- बीजेपी
  6. श्रेयसी सिंह, सीट- जमुई, पार्टी- बीजेपी
  7. मुकेश सहनी, सीट- सिमरी बख्तियारपुर, पार्टी- वीआईपी
  8. चंद्रिका राय, सीट- परसा, पार्टी- जेडीयू
  9. पुष्पम प्रिया चौधरी सीट- बांकीपुर, पार्टी- प्लूरल्स पार्टी
  10. पप्पू यादव, सीट- मधेपुरा, पार्टी- जेएपी


एक नजर में बिहार चुनाव के फैक्ट्स

  • 243 सीटें : 3733 प्रत्याशी
  • इनमें से 10% यानी 371 महिला उम्मीदवार
  • 24 मंत्रियों की किस्मत दांव पर
  • 32% यानी 1201 दागी मैदान में
  • 1231 करोड़पति उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव