एसपी संतोष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। वहीं, पुलिस के मुताबिक कालिया को गैंगस्टर संतोष झा की हत्या में श्रीनारायण सिंह के शामिल होने का विश्वास था। गिरफ्तार शूटर नीरज पाठक ने इसका खुलासा किया है। इस तरह आपराधिक वर्चस्व को लेकर श्रीनारायण सिंह की हत्या की गई है 

पटना (Bihar) । जनता दल राष्ट्रवादी (Janata Dal Nationalist) के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह (Shrinarayan Singh) का हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर है पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि गैंगस्टर संतोष झा (Santosh Jha) के सहकर्मी विकास झा उर्फ कालिया ने दिल्ली तिहाड़ जेल (Delhi, Tihar Jail) से उनकी हत्या की साजिश रची थी। जिसके तहत समर्थक बनकर प्रचार के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया था। बता दें कि शनिवार की देर शाम चुनाव प्रचार के दौरान श्रीनारायण सिंह की हत्या कर दी गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह की गई हत्या
एसपी संतोष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। वहीं, पुलिस के मुताबिक कालिया को गैंगस्टर संतोष झा की हत्या में श्रीनारायण सिंह के शामिल होने का विश्वास था। गिरफ्तार शूटर नीरज पाठक ने इसका खुलासा किया है। इस तरह आपराधिक वर्चस्व को लेकर श्रीनारायण सिंह की हत्या की गई है

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
श्रीनारायण सिंह शनिवार को देर शाम पुरनहिया प्रखंड के हथसार गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। वे पैदल ही समर्थकों के साथ गांव में घूम रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनपर फायरिंग की थी। गोली लगने से घायल श्रीनारायण और उनके समर्थक संतोष की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 

पिटाई से हो गई थी एक बदमाश की मौत
बताया जाता है कि श्रीनारायण सिंह को चार व संतोष को पीठ पर दो गोली लगी थी। दूसरी ओर अपराधियों ने 10-15 बदमाशों में से एक को पकड़ लिया था, जिसकी पीट-पीटकर हत्या भी कर दी थी।

कौन थे श्रीनारायण सिंह
श्रीनारायण सिंह पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज थे। इस चुनाव में वो जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी थे। शिवहर में ये नया गांव में पूर्व में मुखिया थे। डुमरी कटसरी से जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। श्रीनारायण सिंह भूमिहार जाति से थे। बैरिया में बीते साल फरवरी महीने में हुए कुंदन सिंह हत्या कांड में शिवहर का श्रीनारायण सिंह नामजद आरोपी थे। कुंदन सिंह की पत्नी अचला कुमारी ने एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की जांच फिलहाल सीआईडी कर रही है।