एक दिन पहले उपेंद्र कुशवाहा ने पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अजय प्रताप सिंह पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के पुत्र हैं। पार्टी उन्हें जमुई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में उतार सकती है।

पटना (Bihar) । बिहार चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने अपने 26 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें तीन पूर्व विधायक भी शामिल हैं, जिन्हें बसपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि इस सूची को बसपा की प्रदेश इकाई ने जारी किया है। वहीं, आज हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) भी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। बता दें कि दोनों पार्टियां उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव मिलकर लड़ रही हैं। इस गठबंधन में जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) गठबंधन में शामिल हो गई है। आइये जानते हैं कहा से किस प्रत्याशी को मिला टिकट। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जाने कहां से किसे मिला टिकट
1- रामगढ़: अम्बिका सिंह (पूर्व विधायक)
2- चेनारी (सु.): श्याम बिहारी राम (पूर्व विधायक)
3- टिकारी: शिव बचन यादव (पूर्व विधायक)
4- चैनपुर: मो. जमा खान
5- ब्रह्मपुर: जटाधारी पासवान
6- डिहरी: सोनी देवी
7- रफीगंज: रंजीत कुमार उर्फ पिंटू मेहता
8- बाराचट्टी (सु.): रीता देवी
9- जहानाबाद: मनोज कुमार सिंह (चंद्रवंशी)
10- मखदुमपुर (सु.): व्यासमुनि दास
11- जगदीशपुर: श्याम नंदन कुशवाहा
12- मसौढ़ी (सु.): राजकुमार राम
13- जमालपुर: सुबोध तांती
14- लखीसराय: राजीव रंजन धानुक
15- हिसुआ: उत्तम कुमार चौधरी
16- गोविंदपुर: विशुनदेव यादव
17- झाझा: विनोद कुमार यादव
18- बिक्रम: अरुण कुमार चंद्रवंशी
19- चकाई: सीताराम साव
20- बेलहर: ब्रह्मदेव राय
21- राजपुर (सु.): संजय मुखिया
22- करहगर: उदय प्रताप सिंह
23- औरंगाबाद: अनिल कुमार यादव
24- कुटुंबा (सु.): कृष्णा राम पासवान
25- कहलगांव: कृष्ण कुमार मंडल
26- गुरुआ: राघवेन्द्र नारायण यादव

पूर्व विधायक पार्टी में हुए शामिल
एक दिन पहले उपेंद्र कुशवाहा ने पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अजय प्रताप सिंह पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के पुत्र हैं। पार्टी उन्हें जमुई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में उतार सकती है।