पिछले दिनों इस्लामपुर की रैली में महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने रैली में भीड़ की वीडियो साझा कर तंज़ कसा था। नालंदा में नीतीश लोगों से भावुक अपील करते नजर आए। 

नालंदा/पटना। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के कैम्पेन में नीतीश कुमार ने नालंदा जिले से एनडीए के कैम्पेन की शुरुआत की। नालंदा नीतीश का गृह जिला है। आज यहां की सात विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जनसभाएं कर रहे हैं। पिछले दिनों इस्लामपुर की रैली में महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने रैली में भीड़ की वीडियो साझा कर तंज़ कसा था। नालंदा की जनसभाओं में नीतीश ने वादा किया कि अगली बार जब वो यहां आएंगे तो हर प्रखंड में जाकर लोगों से मिलेंगे। नीतीश लोगों से भावुक अपील करते नजर आए। 

राजगीर विधानसभा में नीतीश ने कहा- "नालंदा जिले में पहले क्या था? सड़कें नहीं थीं। आने-जाने का साधन तक नहीं था। जब राजगीर में काम करने का मौका मिला, हमने तय किया एक-एक चीज व्यक्तिगत रूप से करवाना है। मैंने क्या काम किया आप सब लोगों को बताने की जरूरत नहीं है इसे मैं जानता हूं। मैं बस ये कहने आया हूं कि राजगीर में बहुत काम चल रहे हैं। हम एक-एक चीज को देखते रहते हैं। समीक्षा करते हैं।" नालंद जिले में नीतीश ने अस्थावां, नालंदा, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, हरनौत और बिहार शरीफ विधानसभा में सभाएं कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…

करते रहेंगे आपकी खिदमत 
मुख्यमंत्री ने कहा- "आप जब तक मौका दीजिएगा, तब तक काम करते रहेंगे। जो भी मेरे हैसियत होगी आपकी खिदमत करते रहेंगे। राज फिर चालू हो जाएगा तो एक बार और आएंगे। कोई काम बच गया है तो उसे पूरा करवाएंगे।" नालंदा में नीतीश ने बार-बार यह बताने की कोशिश की कि यहां के लोगों के साथ कैसे वो जुड़े हुए हैं। 

Scroll to load tweet…

नालंदा के साथ को कभी भूल नहीं सकता 
नालंद विधानसभा की दूसरी सभा में उन्होंने कहा- "जब तक हम रहेंगे आपके साथ संबंधों का ख्याल रखेंगे। आप लोगों ने हमारी पार्टी की स्थापना से ही लगातार साथ दिया। सांसद भी बनाया। आपने क्या नहीं किया। इसको हम कभी भूल नहीं सकते। हमने हर इलाके और समाज के हर तबके का उत्थान किया है। जो तबका किनारे पर था, उसको मुख्यधारा में लाने और बढ़ाने के लिए हमने प्रयत्न किए। चाहे महिला का सवाल हो, महादलित का प्रश्न हो, अल्पसंख्यक और अति पिछड़ा वर्ग का प्रश्न हो- समाज के किसी तबके की उपेक्षा नहीं की।"

आपके बीच अभिनंदन करने आया हूं 
नीतीश ने कहा- "स्कूल, अस्पताल, सड़क, पुल, पुलिया, कानून का राज और बिहार में सद्भावना का माहौल बनाने का काम किया। आप इन चीजों के गवाह रहे हैं। कोई ऐसी चीज नहीं जिसके लिए हमने प्रयास नहीं किए। हम वादा करते हैं कि न्याय के साथ विकास के काम को और आगे बढ़ाएंगे। हम लोगों का इतिहास प्राचीन है। मैं आपके बीच सिर्फ आपका अभिनंदन और प्रार्थना करने आया हूं। अगली बार विधानसभा नहीं सारे प्रखंड में एक-एक जगह आएंगे और संवाद करेंगे। हर घर बिजली, सड़क, पक्की नाली, शौचालय का काम हो चुका है। जो भी काम बचा होगा उसे पूरा करेंगे।"