बिहार विधानसभा में शपथ के दौरान कांग्रेस के मुस्लिम विधायक शकील अहमद ने संस्कृत में शपथ लेकर मिसाल कायम की है। कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने विधानसभा में शपथ के दौरान संस्कृत में शपथ लिया।

पटना. बिहार विधानसभा में शपथ के दौरान कांग्रेस के मुस्लिम विधायक शकील अहमद ने संस्कृत में शपथ लेकर मिसाल कायम की है। कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने विधानसभा में शपथ के दौरान संस्कृत में शपथ लिया। इसके पहले ही AIMIM के विधायक अख्तरुल इमान ने हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जताकर जो बवाल मचाया, उसके बाद कांग्रेस के एक मुस्लिम विधायक द्वारा संस्कृत में शपथ चर्चा का विषय बना हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कदमा से कांग्रेस के विधायक शकील अहमद ने सदन की सदस्यता की शपथ संस्कृत भाषा में ली। शकील अहमद ने संस्कृत में शपथ लेकर सबको चौंका दिया। सदन के बाहर निकलने पर मीडिया से बातचीत में शकील अहमद ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है और यहां सभी जुबान बोली जाती हैं। संस्कृत भी भारत की भाषा है और मैंने इसीलिए संस्कृत में शपथ ली।

इस युवा विधायक ने भी ली शपथ 
चेतन आनंद पहली बार विधायक बने हैं। चेतन की उम्र महज 29 साल है। चेतन आनंद के पिता आनन्द मोहन 33 की उम्र में पहली बार विधायक बने थे। चेतन के पिता आनंद मोहन और मां लवली आनंद दोनों बिहार के राजनीति से जुड़े हैं और सांसद रह चुके हैं। इस बार के चुनाव में लवली आनंद और चेतन दोनों मैदान में थे। दोनों को राजद ने टिकट दिया था। लवली आनंद भले ही सहरसा से हार गयी हों, लेकिन चेतन ने राजद उम्मीदवार के तौर पर शिवहर से जीत हासिल की है।