शर्मसार कर देने वाली यह घटना बिहार की राजधानी पटना के एक निजी फेमस स्कूल में सामने आई है। जहां एक महिला टीचर ने अपनी हवस मिटाने के लिए एक 10 साल के मासूम बच्चे को शिकार बनाया है। मासूम रोने के अलावा और कुछ नहीं कर सका।

पटना (बिहार). अभी तक हमने आपने स्कूल में टीचर के जरिए छात्राओं के यौन शोषण की खबरे सुनी थी। लेकिन बिहार में हुई एक घटना ने सनसनी फैला दी है। जिसने शिक्षक जैसे गरिमामय पद को शर्मसार किया है। यहां एक लेडी टीचर ने जबरन पांचवीं के बच्चें के साथ शारीरिक संबंध बनाकर एक घिनौनी मानसिकता का परिचय दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोने के अलावा और कुछ नहीं कर सका मासूम
दरअसल, शर्मसार कर देने वाली यह घटना बिहार की राजधानी पटना के एक निजी फेमस स्कूल में सामने आई है। जहां एक महिला टीचर ने अपनी हवस मिटाने के लिए एक 10 साल के मासूम बच्चे को शिकार बनाया है। मासूम रोने के अलावा और कुछ नहीं कर सका।

बच्चे को जबरन अपने केबिन में ले गई टीचर
जानकारी के मुताबिक, महिला टीचर बच्चे का जबरन हाथ पकड़कर अपने केबिन में ले गई। फिर कमरे के दरवाजे बंद करके उसके साथ अश्लील हरकते करने लगी। जब मासूम ने महिला की घिनौनी हरकत का विरोध किया तो वह बच्चे के साथ मारपीट करने लगी।

टीचर ने खुद को स्कूल डायरेक्टर की रिश्तेदार बताकर दी धमकी
पीड़ित बच्चे के माता-पिता के अनुसार, जब हमने इस घटना के बारे में महिला टीचर से बात की तो वह हमको धमकी देने लगी। बोली मैं स्कूल डायरेक्टर की रिश्तेदार हूं, अगर तुम ने ज्यादा कुछ किया तो मैं तुम्हारे बच्चे का पूरा करियर बेकार कर दूंगी। यह जानकारी पीड़ित परिवर ने महापर्व छठ के खरना के दिन अपनी शिकायत में दी थी। 

स्कूल के CCTV फुटेज की होगी जांच
वहीं इस घटना पर शहर के एएसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा- पटना के एक निजी स्कूल के टीचर ने एक बच्चे का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। हम घटना की जांच कर रहे हैं। जल्द से जल्द स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे।