बिहार के सहरसा जिले में कोसी के तेज बहाव 4 लड़कियों और एक बुजुर्ग बह गए।

सहरसा. बिहार के सहरसा जिले में कोसी के तेज बहाव 4 लड़कियों और एक बुजुर्ग बह गए। 7 बच्चों को डूबता देख किनारे खड़े 60 वर्षीय बुजुर्ग उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। उन्होंने एक लड़के व दो लड़कियों को तो बचा लिया, लेकिन बाकी चार बच्चियों को बचाने की कोशिश में खुद डूब गए। घटना जिले के कोसी तटबंध के 79 किमी. बिंदू पर पुराना देवन वन मंदिर के समीप हुआ। बुजुर्ग महेंद्र प्रसाद गुप्ता की लाश बरामद कर ली गई है, लेकिन 4 बच्चियों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred