मामला बिहार की राजधानी पटना की है। मृतका की पहचान आईआईटी पटना में जूनियर रिसर्च फेलो के पद पर कार्यरत 26 वर्षीय खुशबू सिंह के रूप में की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

पटना। कोरोना से बचाव के लिए जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए केंद्र सरकार ने 90 के दशक के दो लोकप्रिय धारावाहिक रामायण और महाभारत का प्रसारण फिर से शुरू करवाया है। जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा मामला आया जिसे सुन हरकोई अवाक रह गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, पटना के राघोपुर स्थित सहजानंद सरस्वती कॉलोनी कुमार कॉप्लेक्स लॉज से पटना पुलिस ने शनिवार की देरशाम एक विवाहिता का शव बरामद किया। मृतका की पहचान आईआईटी पटना में जूनियर रिसर्च फेलो के पद पर कार्यरत 26 वर्षीय खुशबू सिंह के रूप में की गई है।

नाम और बच्चे की प्लानिंग के लिए हुई थी बहस
मामले के बारे में जानकारी देते हुए मृतका के पति श्रीमन नारायण ने बताया कि दोनों एक साथ शनिवार को रामायण सीरियल देख रहे थे। सीरियल में श्रीमन नारायण का नाम आया। चूंकि मेरा नाम भी श्रीमन नारायण है, इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बात बच्चे की प्लानिंग के मसले पर दोनों के बीच गहमागहमी हुई।

माहौल तनावपूर्ण देखते हुए मैं घर से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद लौट कर आया तो कमरे में पत्नी का शव वायर के सहारे पंखे से लटकता हुआ मिला। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। 

जनवरी 2019 में हुई थी खुशबू की शादी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।

बता दें कि खुशबू भोजपुर के बखोरापुर निवासी छविनाथ सिंह की बेटी थी। छविनाथ सिंह रेलवे में काम करते हैं। खुशबू का मायके पक्ष गोरखपुर में रहता है। श्रीमन नारायण के साथ खुशबू की शादी जनवरी 2019 में हुई थी। खुशबू पढ़ने-लिखने में काफी होशियार थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

प्रतीकात्मक तस्वीर