कहते हैं कि एक बार सिर पे प्यार का भूत चढ़ जाए, तो आसानी से नहीं उतरता। खासकर, पहला नशा-पहला प्यार तो कभी कोई भूल ही नहीं सकता। ऐसी ही एक प्रेम कहानी बिहार के सुपौल में सामने आई है। अपने प्यार को दुबारा हासिल करने एक प्रेमिका प्रेमी के घर के आगे धरने पर बैठ गई। प्रेमिका का हठ देखकर प्रेमी के घरवाले ताला डालकर घर से 9 दो 11 हो गए।

सुपौल. यह अजब प्रेम की गजब कहानी बिहार के सुपौल की है। यहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी का वादा याद दिलाने उसके घर के आगे धरने पर बैठ गई। हालांकि प्रेमी के घरवालों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वो अपने हठ पर अड़ी रही, तो वे घर पर ताला डालकर 9 दो 11 हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे शुरू हुई थी यह प्रेम कहानी:
इस लड़की का नाम है सोनी। उसके प्रेमी का नाम है गणेश। सोनी जदिया थाना क्षेत्र में रहने वाला गणेश कुमार पढ़ने के लिए पूर्णिया गया था। यहां वो सोनी को दिल दे बैठा। दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ते थे पढ़ते-पढ़ते दोनों की आंखें चार हुईं और फिर जीने-मरने की कसमें खा लीं। सोनी के अनुसार, गणेश और वो पटना घूमने गए थे। रास्ते में एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। सोनी बताती है कि उसके पास शादी का सबूत भी है। यहां गणेश ने सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया था।

चाचा के कानों तक पहुंची प्रेम कहानी
इसी बीच किसी ने पूर्णिया में रहने वाले गणेश के चाचा को इस प्रेम कहानी की जानकारी दे दी। गुस्से में चाचा गणेश के कान पकड़कर उसे घर तक छोड़ आए। घर पर गणेश की पिटाई की गई, तो वो शादी-वादी, प्यार-व्यार सब भूल गया। इसके साथ ही वो अपनी मां के साथ पंजाब के लुधियाना चला गया। सोनी ने बताया कि उसने कई बार गणेश को कॉल किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आता रहा। जब उसे कुछ नहीं सूझा, तो वो रविवार को अपनी बड़ी बहन को लेकर गणेश के घर जा पहुंची।

2 दिनों से धरने पर बैठी है सोनी
सोनी दो दिनों से प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी है। उधर, सोनी की बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि गणेश के परिजन सोनी को अपनी बहू मानने के एवज में 10 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि गणेश के दादा और बहन घर के अंदर ही बंद हैं। पुलिस तक यह मामला नहीं पहुंचा है।