कहा जा रहा है कि यह कार्यक्रम पूर्व विधायक भाई और डिप्‍टी मेयर मानमर्दन शुक्‍ला के जनेऊ संस्‍कार के मौके पर आयोजित किया गया था। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

पटना (Bihar)। बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन, कुछ लोग अपने रसूख के चक्‍कर में जानलेवा वायरस से वैर मोल ले रहे हैं। जी हां, पूर्व बाहुबली विधायक मुन्‍ना शुक्‍ला और उनकी पूर्व विधायक पत्‍नी अन्‍नु शुक्‍ला ने अपने एक पारिवारिक कार्यक्रम में कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन की धज्जियां उड़वा दीं। इस कार्यक्रम में भोजपुरी की टॉप स्‍टार अक्षरा सिंह भी थीं, जिन्होंने भी डांस किया। हालांकि, वीडियो वायरल होने पर पांच नामजद सहित 300 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कार्बाइन से गोलियां चलाता दिखा एक शख्‍स
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पूर्व विधायक की मौजूदगी में एक शख्‍स कार्बाइन से हवाई फायरिंग करते देखा गया। फायरिंग करने वाला शख्‍स पूर्व विधायक का अंगरक्षक बताया जा रहा है। 

Scroll to load tweet…

जनेऊ संस्‍कार का था कार्यक्रम 
कहा जा रहा है कि यह कार्यक्रम पूर्व विधायक भाई और डिप्‍टी मेयर मानमर्दन शुक्‍ला के जनेऊ संस्‍कार के मौके पर आयोजित किया गया था। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।