पुलिस अपनी गश्ती जीप से किसी बाइक सवार अपराधी का पीछा कर रही थी तभी अनियंत्रित हुए जीप से एएसआई अजय कुमार  गिर पड़े जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई

बक्सर (बिहार): महिला को जिंदा जला देने की घटना से चर्चा में आए बक्सर में गुरुवार को सड़क हादसे में एक एएसआई की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अपनी गश्ती जीप से किसी बाइक सवार अपराधी का पीछा कर रही थी, तभी अनियंत्रित हुए जीप से एएसआई अजय कुमार गिर पड़े। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एएसआई अजय कुमार बक्सर के नावानगर थाने में तैनात थे। मूल रूप से वो मधेपुरा के रहने वाले थे। उनकी मौत से पुलिस महकमे में मातम है।

घटना की जानकारी अजय कुमार के परिजनों को दे दी गई है। हादसे के बाद अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा गया है। बताते चले कि अजय मधेपुरा के कुमारखंड थाना के कोरलाही के निवासी थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम के बाद अजय का शव परिजनों को दिया जाएगा। शुक्रवार को पुलिस के जवान उन्हें अंतिम विदाई देते अजय का अंतिम संस्कार करेंगे।

(प्रतिकात्मक फोटो)