बिहार में गुरुवार को लोकसभा की एक, जबकि विधानसभा की पांच सीटों के लिए वोटों की गिनती हुई। यहां असदुद्दीन औवेसी की पार्टी AIMIM को पहली सीट हासिल हो गई। उनकी पार्टी के उम्मीदवार कमरुल होदा किशनगंज की सीट से खड़े हुए थे।

पटना. बिहार में गुरुवार को लोकसभा की एक, जबकि विधानसभा की पांच सीटों के लिए वोटों की गिनती हुई। यहां असदुद्दीन औवेसी की पार्टी AIMIM को पहली सीट हासिल हो गई। उनकी पार्टी के उम्मीदवार कमरुल होदा किशनगंज की सीट से खड़े हुए थे। उन्होंने भाजपा की स्वीटी सिंह को हराया। वहीं समस्तीपुर लोकसभा सीट से लोजपा के प्रिंस राज जीते। प्रिंस रामविलास पासवान के भतीजे हैं। जदयू को तीन विधानसभा सीटों पर पराजय का मुंह देखन पड़ा है। बेलहर से राजद के रामदेव यादव ने जदयू के लालधारी यादव को हराया। सिमरी बख्तियारपुर से राजद के जफर आलम ने जदयू के अरुण कुमार को हराया। दरौंदा से निर्दलीय कर्णजीत सिंह जीते। उन्होंने जदयू के अजय कुमार सिंह को हराया। नाथनगर से जदयू के लक्ष्मीकांत मंडल राजद की राबिया खातून पर भारी पड़े।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाल में अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर सीट से लोजपा के प्रत्याशी रामचंद्र पासवान जीते थे। रामचंद्र रामविलास पासवान के भाई हैं। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। यहां से एनडीए के उम्मीदवार प्रिंस राज को उतारा गया था। प्रिंस स्वर्गीय रामचंद्र के बेटे हैं। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. अशोक कुमार को हराया।

किशनगंज में कांग्रेस ने गंवाई सीट..
यहां पिछली बार कांग्रेस के डॉ. जावेद आजाद जीते थे। लेकिन वे सांसद बन गए। यह सीट खाली होने पर उप चुनाव हुआ था। लेकिन कांग्रेस यहां तीसरे नंबर पर जा पहुंची।