घर के बच्चे वहीं पर खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रसोई गैस में विस्फोट हुआ और आग लग गई। इस घटना में पांच बच्चे बुरी तरह झुलस गए। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण घायल बच्चों को लेकर अस्पताल जाने की तैयारी कर ही रहे थे। इससे पहले ही सभी पांच बच्चों ने दम तोड़ दिया।

बांका : बिहार (Bihar) के बांका जिले में सिलेंडर फटने से 5 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रजौन के राजावर गांव की है। अशोक पासवान के घर पर उनकी पत्नी सरीता देवी खाना बना रही थी। तभी गैस पाइप लीक होने से आग लग गई। आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया। ब्लास्ट में घर के कई सदस्य भी बुरी तरह घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि अशोक पासवान की पत्नी सीता देवी खाना बना रही थी। इसी दौरान रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने पर आग लग गया। इसके बाद घबराई सुनीता दौड़कर अपने पति को बुलाने बाहर भागी। जब तक सुनीता अपने पति को बुलाकर लौटी बच्चे आग की लपटों में घिर चुके थे, इसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट होने से पुरा मकान मलबा में तब्दील हो गया। जिसके बाद पांचों मासूम बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सिलेंडर के पास खेल रहे थे बच्चे
बताया जा रहा है कि पांचों बच्चे सिलेंडर के पास ही खेल रहे थे। इसी दौरान रसोई गैस में विस्फोट हुआ और आग लग गई। इस घटना में पांच बच्चे बुरी तरह झुलस गए। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण घायल बच्चों को लेकर अस्पताल जाने की तैयारी कर ही रहे थे। इससे पहले ही सभी पांच बच्चों ने दम तोड़ दिया।

चार बच्चे आपस में सगे भाई-बहन
रजौन के थाना प्रभारी बीडी पासवान ने बताया कि मरने वाले बच्चों में चार सगे भाई-बहन हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में अशोक पासवान के पुत्र अंकुश कुमार (12) और पुत्री सीमा कुमारी (8), सोनी कुमारी (4) और शिवानी कुमारी (6) के अलावा अंशु कुमारी (7) हैं। अंशु,अशोक के भाई प्रकाश पासवान की बेटी बताई जा रही है।

पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर
उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। डीएम सुहर्ष भगत और एसपी अरविंद कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। डीएम ने परिवारजनों से मिलकर हर संभव सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया, उन्हें ढांढस बंधाया। वहीं इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

इसे भी पढ़ें-बिहार में रफ्तार के कहर में गवां बैठे जिंदगी: जरा सी गलती से 3 लोगों की एक साथ भयानक मौत

इसे भी पढ़ें-बिहार में नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 6 मजदूरों की मौत, कई घायल, CM नीतीश कुमार ने जताया दुख,मुआवजे की घोषणा