डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का नाम हाल के दिनों में मीडिया में काफी सुर्खियों में रहा है। सुशांत सिंह राजपूत केस में उन्होंने पुलिस के पक्ष और बिहार पुलिस द्वारा की गई तहकीकात को मीडिया के सामने बड़ा ही पुख्ता तरीके से रखा था। वहीं, इसके पहले भी बिहार के एक अखबार में डीजीपी के भोजपुर जिला के एक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की खबर छपी थी। जिसका भी उन्होंने खंडन किया था। 

पटना (Bihar)। डीजीपी बिहार गुप्तेश्वर पांडेय के इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने वाले हैं की खबर हर ओर होने लगी है। कई लोकल खबरिया पोर्टल्स ने भी इस न्यूज को प्रकाशित तक कर दिया, जिसके बाद डीजीपी को खुद इस खबर का खंडन करने के लिए सामने आना पड़ा है। इस बार उन्होंने तुरंत इस खबर का न केवल खंडन किया। बल्कि, देर रात एक ट्वीट भी करते हुए इस खबर को झूठा और निराधार बताया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले भी प्रकाशित हो चुकी है खबर
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का नाम हाल के दिनों में मीडिया में काफी सुर्खियों में रहा है। सुशांत सिंह राजपूत केस में उन्होंने पुलिस के पक्ष और बिहार पुलिस द्वारा की गई तहकीकात को मीडिया के सामने बड़ा ही पुख्ता तरीके से रखा था। वहीं, इसके पहले भी बिहार के एक अखबार में डीजीपी के भोजपुर जिला के एक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की खबर छपी थी। जिसका भी उन्होंने खंडन किया था। 

Scroll to load tweet…

डीजीपी को करना पड़ा ट्टीट
डीजीपी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अभी बिहार के एक पोर्टल न्यूज ने मेरे नौकरी से इस्तीफा देने के बारे में झूठी खबर चलाकर सनसनी फैला दी है। इसको किस स्तर की पत्रकारिता कहेंगे आप ? हालांकि यह खबर कहां से आई इसके बारे में जानकारी नहीं। लेकिन, रविवार की देर शाम से यह खबर बड़ी तेजी से फैली।