प्रेमी ने बताया कि लड़की ने कहा था कि शादी के समय तुम आ जाना और मेरी मांग भर देना। हालांकि लड़की के परिजनों ने प्रेमी की बात को गलत बताया है। लड़की ने कहा था कि शादी के समय तुम आ जाना और मेरी मांग भर देना।  

नालंदा. बिहार के नालंदा में लव अफेयर का मामला सामने आया है। यहां एक युवती की शादी के दौरान जमकर बवाल हुआ। जयमाला दूल्हे ने डाला लेकिन मांग में सिंदूर प्रेमी ने भरी। शादी के कार्यक्रम में जयमाला चल रहा था तभी एक युवक स्टेज पर आया और उसने लड़की की मांग भर दी। जैसे ही उसने लड़की की मांग भरी वहां हंगामा शुरू हो गया। जिस लड़के ने मांग भरी उसे लड़की का प्रेमी बताया जा रहा है। हालांकि इस घटना के बाद प्रेमी की जमकर पिटाई की गई है। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूल्हा अचंभित रह गया
प्रेमी जब स्टेज पर आया तो लगा कि फोटो सेशन के लिए आ रहा है। लेकिन जैसे ही उसने लड़की की मांग भरी। दूल्हा अचंभित रह गया। हालांकि इससे पहले कि दूल्हा कुछ समझ पाता वहां मौजूद घरवालों ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ और बारात बिना इस हरकत को देखकर दुल्हा अचंभित रह गया, उसे समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या? हालांकि, दुल्हन की मांग में सिंदूर डालने वाले युवक को घरातियों ने पकड़ लिया और जम कर उसकी पिटाई कर दी। इतना मार दिया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

दूल्हे ने शादी से किया इंकार
ये सारी घटना होने के बाद दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। दरअसल, पूरा मामला नालंदा जिले के मुबारकपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि प्रेमी मुकेश मुबारकपुर गांव का ही रहने वाला है। लड़की के साथ पिछले एक साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों को जैसे ही प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला उन्होंने लड़की की शादी कहीं औऱ तय कर दी। लड़की के शादी की जानकारी मिलने के बाद प्रेमी नाराज हो गया और उसने कहा कि वह अपनी प्रेमिका को किसी के साथ नहीं जाने दूंगा। 

इसे भी पढ़ें- बिहार के आरा में नुपूर शर्मा के समर्थन में पोस्ट को लेकर मचा बवाल, युवक को जमकर पीटा...पुलिस बल तैनात