बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के सोनरापुर गांव में एक स्वर्ण व्यवसायी को तीन अपाची सवार अपराधियों ने गोली मार दी और आभूषण भरा बैग लेकर फरार हो गए

पटना. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के सोनरापुर गांव में एक स्वर्ण व्यवसायी को तीन अपाची सवार अपराधियों ने गोली मार दी और आभूषण भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार सुबह 8 बजे की है, जिसमें व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया। केसरिया अस्पताल में इलाज के बाद उसे डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लूटेरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम 
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायी संतोष साह की साहेबगंज रोड में सोने की दुकान है। वह अपने दुकान से सोनरापुर गांव के किसी व्यक्ति के घर आभूषण भरा बैग लेकर आर्डर का आभूषण पहुंचाने जा रहा था। बैग में 2 किलो चांदी, 100 ग्राम सोना व 20 हजार नकद थे। इसी बीच सोनरापुर गांव में ही 3 अपाची सवार अपराधियों ने उसे घेरकर गोली मार दी। घटना के बाद अपना पिस्टल छोड़कर आभूषण भरा बैग लेकर अपराधी फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायल व्यवसायी संतोष साह को केसरिया अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।