ईंट भट्ठे की चिमनी में ब्लास्ट होने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो दर्जन के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पटना( Bihar).बिहार में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक ईंट भट्ठे की चिमनी में ब्लास्ट होने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो दर्जन के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सात लोगों की स्थिति गंभीर है। मरने वाले और घायलों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घटना के वक्त करीब 60 लोग मौके पर मौजूद थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नरीरगीर के समीप शुक्रवार शाम एक ईंट भट्ठे की चिमनी में ब्लास्ट होने से आठ लोगों की मौत हो गई। दो दर्जन लोग घायल हो गए। मलबे में अभी 12 से अधिक लोगों के दबे होने की बात सामने आ रही है। हांलाकि मलबा हटवाया जा रहा है। मरने वालों में ईंट भट्ठे के मालिक मो. इरशाद भी शामिल हैं।

इस साल पहली बार लगाई थी भट्ठे में आग
बरसात के बाद शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे पहली बार ईंटों को पकाने के लिए कोयला डालने के बाद भट्ठे में आग लगाई गई। करीब दो घंटे बाद करीब 30 मीटर ऊंची चिमनी में ब्लास्ट हो गया। उसका ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। उसका मलबा मौकै पर मौजूद भट्ठा मालिक और श्रमिकों पर आ गिरा। जिसके नीचे ये सभी दब गए। जिससे 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

डीएम ने दिए जांच के आदेश
पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी कपिल अशोक ने बताया कि घटना में कुल 7 लोगों की मौत की सूचना है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। सभी शवों को रात में ही बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम कराने का आदेश सिविल सर्जन को दिया गया है। घटना में कुछ और लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आ रही है। घटनास्थल पर अधिकारी राहत व बचाव टीम के साथ पहुंच गए हैं। इस मामले में खनन अधिकारी और प्रदूषण बोर्ड से रिपोर्ट मांगी गई है, जो लोग भी जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to load tweet…

पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा में ईंट भट्ठे की चिमनी फटने के हादसे में मारे गए लोगों के प्रति पीएम मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है, उन्होंने मृतकों को दो लाख की आर्थिक सहायता के साथ ही घायलों को 50 हजार की मदद देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्घटना में मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को काफी दु:खद बताते हुए दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। साथ ही हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है।