बिहार के बेगुसराय जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां प्रेमी को प्रेमिका शादी कहीं और होने से इतना गहरा सदमा लगा कि उसने सुसाइड कर लिया। 

पटना, बिहार के बेगुसराय जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां प्रेमी को प्रेमिका शादी कहीं और होने से इतना गहरा सदमा लगा कि उसने सुसाइड कर लिया। हैरानी की बात यह है कि युवक ने अपनी मौत गर्लफ्रेंड की चौखट पर चुनी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गर्लफ्रेंड के दरवाजे पर खुद को किया शूट
दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना बेगुसराय जिले के बासुदेवपुर चंदपुरा गांव से सामने आई है। जहां साजन कुमार महतो ने प्रेमिका की शादी होने पर उसके घर के सामने जाकर खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर शव बरामद किया। हालांकि पुलिस को मौके से बंदूक नहीं मिली है।

प्रेमिका ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया है कि साजन कुमार महतो (25) नाम का युवक अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। इससे पहले ही प्रेमिका की शादी कहीं और हो गई। वहीं प्रेमिका ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका साजन से कोई लेना देना नहीं है। वह सिर्फ उसको जानती है, लेकिन वो मुझसे शादी के लिए जिद कर रहा था।

लोगों ने बताया प्रेमी की दर्दभरी कहानी
वहीं मामले की जांच कर रहे मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राजीव लाल ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि साजन लड़की से बेपनहा मोहबब्त करता था। लेकिन लड़की उससे इतना प्यार नहीं करती थी। जब वह प्रेम में असफल हुआ तो उसने प्रेमिका के घर पर जाकर आत्महत्या कर ली।