बिहार के पटना में 22 साल के एक युवक ने प्रेमिका की किसी बात से नाराज होकर खुद को गोली मार ली। घटना के वक्त वो प्रेमिका से वीडियो चैट कर रहा था। पुलिस को मौके से उसके राइट हैंड में पिस्टल और लेफ्ट हैंड में मोबाइल फोन मिला है। 

पटना. प्यार में उन्मादी एक नौजवान ने खुद की जिंदगी खत्म कर ली। 22 साल के स्टूडेंट रूपक कुमार ने कार के अंदर बैठकर खुद को शूट कर लिया। रूपक वीडियो कॉल पर अपनी प्रेमिका से चैट कर रहा था। इसी दौरान किसी बात पर वो प्रेमिका से नाराज हो उठा। गुस्से में आकर रूपक ने कनपटी पर गोली मार ली। पुलिस को मौके से उसके राइट हैंड में पिस्टल और लेफ्ट हैंड में मोबाइल फोन मिला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना बुद्धा कॉलोनी थाने के श्रीकृष्णा नगर रोड नंबर सात स्थित चिल्ड्रेन पार्क के पास हुई। यहीं समीप प्रेमिका का घर है। घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की है। पार्क में खेल रहे बच्चों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी, तो वे कार के पास पहुंचे। वहां रूपक को खून से लथपथ देखकर बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। 

रूपक मूल रूप से अरवल के करपी के रामपुर गांव का रहने वाला था। पटना में वो पटेल नगर के स्नेही पथ में अपनी मां, बड़ा भाई दीपक और एक बहन के साथ रहता था। रूपक के पिता विजय कुमार गुप्ता बीएसएफ में थे।