मामला बिहार के बांका जिले का है। बांका के युवक की शादी देवघर में हुई थी। पत्नी और साली को प्रेग्नेंट कर भागने वाला उक्त युवक मंगलवार को बांका आया तो भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।  

बांका। रिश्ता को विश्वास को तोड़ते हुए बांका के एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की देखभाल करने के लिए आई साली को प्यार के जाल में फांस कर गर्भवती कर दिया। फिर कुछ दिनों बाद पत्नी को छोड़कर साली के साथ फरार हो गया। मंगलवार को उक्त युवक अपने घर आया था। जहां उसे देखते ही गुस्साएं लोग उसपर टूट पड़े। लोगों ने उक्त आशिकमिजाज युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक की पिटाई का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देवघर जिले में हुई थी प्रदीप की शादी
ये मामला बिहार के बांका जिले का है। जहां के चांदन थाना क्षेत्र का बिशनपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार की शादी झारखंड के देवघर जिले में हुई थी। शादी के बाद पत्नी के गर्भवती होने पर प्रदीप ने अपने ससुराल से पत्नी की देखभाल के लिए साली को बुलवा लिया था। कुछ ही दिनों बाद प्रदीप ने साली को प्रेमजाल में फंसा लिया। जिसके बाद दोनों के बीच संबंध भी बने। इसी बीच साली गर्भवती हो गई। जिसके बाद प्रदीप साली के साथ पत्नी को छोड़कर फरार हो गया था। लंबे समय बाद वो मंगलवार को अपने घर आया था। जहां उसे देखते ही लोग उसपर टूट पड़े। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
मंगलवार को जब गांव और परिवार के लोगों को पता चला कि मनचला जीजा चांदन में है। फिर प्रदीप के ससुराल के दर्जनों लोग चांदन पहुंचे और मनचले जीजा की जमकर धुनाई कर दी। उसे लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कड़ी मशक्कत से पकड़ने के बाद गुस्साए परिवार के लोगों ने बीच सड़क उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जीजा को पिटते देखकर आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. भीड़ से कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर