बिहार के बांका जिले में रिश्तों की पवित्रता में  पशुता घोलने वाली घटना घटी। फिलहाल पीड़िता का कटोरिया अस्पताल में इलाज चल रहा इलाज है। आरोपी फरार है। 

बांका (बिहार)। घर में सो रही साली के साथ बहनोई ने देर रात जबरन अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। जब साली में मना किया तो बहनोई ने साली पर चाकू से हमला कर दिया। रिश्तों की पवित्रता में पशुता घोलने वाली यह घटना है बिहार के बांका जिले के कटोरिया प्रखंड का। बहनोई के चाकू के हमले से घायल पीड़िता का फिलहाल कटोरिया रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि आरोपी बहनोई फरार है। पीड़िता के फर्द बयान पर कटोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

14 वर्षीय बेटे के जगने से बची साली की जान
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का पति कलकता में काम करता है। बांका में पीड़िता अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ रहती है। शुक्रवार देर रात जब वह घर में सो रही थी, तभी उसका बहनोई त्रिपुरारी यादव उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश से घर में घुसा। सो रही पीड़िता बहनोई के छुने से जगी। बहनोई ने जबरन अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। पीड़िता द्वारा मना करने एवं शोर मचाने पर बहनोई ने पीड़िता पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पीड़िता को सीने के आस-पास तीन बार और चेहरे पर तीन से वार किया।


आरोपी की पत्नी ने दस वर्ष पूर्व लगा ली थी फांसी 
हो-होल्ला होने पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना कटोरिया अस्पताल प्रबंधन को दी गयी। सूचना मिलते ही कटोरिया अस्पताल द्वारा एम्बुलेंस भेजकर जख्मी महिला को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक दीपक भगत ने पीड़िता का लाज किया जा रहा है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार बहनोई की पत्नी ने लगभग दस वर्षीय पूर्व पति के हरकतों की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और उक्त बहनोई का बेटा पोता पोती भी है। पीड़िता के परिजनों ने ये भी बताया कि इससे पहले भी आरोपी पीड़िता के साथ जबरन अवैध संबंध बनाने की कोशिश कर चुका था। कटोरिया थाना के अवर निरिक्षक रंजीत कुमार रंजीत ने घटना की पुष्टि की है।