बिहार में देखते ही देखते एक चलती कार आग का गोला बन गई। आग इतनी भयानक थी कि चालक की जिंदा जलकर मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड दिया। इस हादसे में घायल दो अन्य युवकों की हालत अभी गंभीर रुप से नाजुक बनी हुई है।

पटना. बिहार में उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया। जब एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। चंद मिनटों में देखते ही देखते एक चलती कार आग का गोला बन गई। आग इतनी भयानक थी कि उसमें बैठक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड दिया। दो अन्य युवक की हालत अभी गंभीर रुप से नाजुक बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धू-धूकर जल गई पूरी कार
दरअसल, ये हादसा शनिवार अल सुबह पटना-औरंगाबाद गार्ग पर हुआ। जब कार अचानक एक डिवाइड से टकरा गई और इससे पहले कि कार चालक कुछ समझ पाता अचानक लगी आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। ये घटना अमहरा गोवर्धन बाबा के समीप की है।

कार में सवार थे चार लोग
 कार में बैठे अन्य तीन लोग किसी तरह अपने आप को बचाकर बाहर निकले। इस हादसे में घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए स्‍थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां एक अन्य की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी तक जानकारी के अनुसार कार में ड्राइवर समेत कुल चार लोग सवार थे। ये सभी एक बारात में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे।