बिहार में बेलगाम आपराधिक घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार उत्तर बिहार के राजधानी के रूप में जाने जाने वाले मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े में घर में घुसकर पति-पत्नी की लोगी मार कर हत्या कर दी गई। 

मुजफ्फपुर। बेखौफ अपराधियों ने बुधवार दोपहर में मुजफ्फरपुर में फिर से एक और बड़ी घटना को अंजाम दिया। दिनदहाड़े अपराधियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना मुजफ्फरपुर शहर की है। ब्रह्मपुरा के ज्ञान लोक गली में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस के साथ-साथ वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है। अभी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन इस डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी है। पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप की स्थिति है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अजय कुमार शर्मा और उनकी पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अजय शर्मा रिटायर निबंधन महानिरीक्षक थे। वो ब्रह्मपुरा के ज्ञान लोक गली में रहते थे। जहां इस घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है। मृतक के संबंधी को मामले की सूचना दे दी गई है। घटना क्यों हुई, किसने की इन सब के बारे में अभी कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। 

स्टोरी अपडेट की जा रही है।