भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह लगातार अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। असदुद्दीन ओवैसी को पाकिस्तान जाने की सीख देने के बाद अब उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी करारा हमला बोला है। 

बेगूसराय। भारजीय जनता पार्टी के बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप मढ़ा है। समाचार एजेंसी से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले अन्ना, अन्ना, अन्ना चिल्लाते थे। लेकिन अब जिन्ना, जिन्ना, जिन्ना कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के मस्जिदों के मौलवी को वेतन दिए जाने के आप सरकार के फैसले पर भी केजरीवाल को जमकर घेरा। गिरिराज सिंह ने कहा कि मस्जिद के इमामों को 18 हजार, सहायकों को 16 हजार और मेंनटेंस के लिए 9 हजार रुपए दिया जा रहा है। लेकिन दिल्ली के मंदिरों के पुजारियों की ओर से केजरीवाल की नजरें इनायत नहीं हुई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंदिर के पुजारी नहीं है वोट बैंकः गिरिराज
अरविंद केजरीवाल के इस फैसले का कारण बताते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि तुष्टिकरण के कारण केजरीवाल ने ऐसा किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि मंदिर के पुजारी वोट बैंक नहीं है। जबकि मस्जिद वोट बैंक है। गिरिराज से साफ कहा कि केजरीवाल जिन्ना, जिन्ना, जिन्ना करते हैं। बता दें कि इससे पहले गिरिराज सिंह ने एआईएमआई प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को पाकिस्तान जाने की सलाह दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि ओवैसी जैसे चरमपंथी जामिया और एएमयू जैसे संस्थानों में देश के खिलाफ जहर घोलकर देशद्रेाहियों की सेना तैयार कर रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

ओवैसी को दी थी पाकिस्तान जाने की सलाह
अपने ट्वीट में गिरिराज सिंह ने साफ कहा था कि ओवैसी और उनके जैसे अन्य संविधान विरोधियों को रोकना होगा। इनके जैसे लोगों के लिए पाकिस्तान बनाया गया था। वहीं इन्हें जाना चाहिए। हमें शांति से जीने दें। गिरिराज सिंह ने यह बयान बजट सत्र के दौरान संसद में ओवैसी द्वारा प्रश्नकाल के दौरान दिए भाषण के दिया है। संसद के सत्र में ओवैसी ने कहा कि हम जामिया के बच्चों के साथ है और भाजपा जामिया के बच्चों पर अत्याचार कर रही है कि एक बच्चे की आंख चली गई। बेटियों को पीटा जा रहा है। बच्चों पर गोलियां चल रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने एआईएमआईएम प्रमुख के इस वीडियो को ट्विटर पर टैग करते हुए यह पोस्ट डाला है।