कानून कितना भी कड़ा क्यों न हो गया हो, लेकिन लड़कियों से छेड़खानी की घटनाएं कमी नहीं है। बाइक सवार मनचलों का लड़कियों पर फब्तियां कसना अब भी जारी है। ऐसी ही एक घटना में मुजफ्फरपुर की लड़कियों ने मनचलों की जमकर पिटाई कर दी।

मुजफ्फरपुर। लड़कियों से छेड़खानी की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है। मुजफ्फरपुर, जहां कुछ दिनों पहले ही रेप की नाकाम कोशिश के बाद एक युवक ने लड़की को जिंदा जला दिया था, वहीं रविवार को छुट्टी के दिन शाम के समय भरे बाजार में लड़कियों से छेड़खानी की जा रही थी। स्कूटी सवार को दो लड़कियां किसी काम से बाजार में थी। जिनका बाइक सवार दो लड़के काफी देर तक पीछा करते हुए फब्तियां कसते रहे। शुरुआत में तो लड़कियों ने लड़कों की इस कारस्तानी को इग्नोर किया, लेकिन जब बात हद से आगे बढ़ी तो लड़कियां बीच सड़क पर मनचलों से भिड़ गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काजीमोहम्मदपुर थाना ले गई मनचलों को 
घटना मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर इलाके की है। छेड़खानी से परेशान छात्राओं ने हिम्मत दिखाते हुए बीच सड़क पर मनचले को थप्पड़ जड़ने के बाद सैंडल से पीट दिया। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग भी मनचलों को धुनाई करने लगे। कुछ देर के लिए माड़ीपुर में अफरातफरी का माहौल हो गया। ट्रैफिक ठप हो गया। तभी वहां से गुजर रहे नगर डीएसपी रामनरेश पासवान मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी लेते हुए भीड़ को हटाया। पूछताछ के बाद डीएसपी ने दोनों आरोपियों को काजीमोहम्मदपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

छात्रा के साहस की चर्चा करते दिखे स्थानीय लोग
छात्रा ने बताया कि वह अपनी एक सहेली के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी बीच बाइक से दो मनचले उसका पीछा करने लगे। छींटाकशी और फब्तियां कसने लगे। उनकी हरकतों को हमने शुरू में नजरअंदाज किया। लेकिन दोनों अपनी लगातार फब्तियां कसते जा रहे थे। वे लोग हमलोगों का पीछा करते हुए माड़ीपुर तक पहुंच गए। बर्दाश्त से बाहर होने हमने स्कूटी रोकी और विरोध किया। जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद स्थानीय लोग छात्रा के साहस की चर्चा लोग करते रहे। शुरुआती पूछताछ में दोनों मनचले माड़ीपुर इलाके के ही रहने वाले बताए गए हैं। इनकी बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है। हालांकि अभी तक दोनों के खिलाफ किसी ने शिकायत नहीं की है।