बताया जा रहा है दीवार जिस वक्त गिरी तब कुछ लोग उसके बगल में बैठे थे, वे इसकी चपेट में आ गए हैं। घटनास्थल [पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है।

खगड़िया (Bihar) । सरकारी स्कूल की दीवार ढग गई, जिससे 12 लोगों के दबने की खबर है। वहीं, अब तक छह लोगों का शव निकाला जा चुका है। स्थानीय ग्रामीण ही राहत कार्य में जुटे हैं। यह हादसा गोगरी के चैधा बन्नी चंडी टोला में हुआ है। बताया जा रहा है दीवार जिस वक्त गिरी तब कुछ लोग उसके बगल में बैठे थे, वे इसकी चपेट में आ गए हैं। घटनास्थल [पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डीएम ने सुनाई पूरी कहानी
जिलाधिकारी शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि नाले की खुदाई के क्रम में वह दीवार गिरी है। वह खुद स्पॉट पर पहुंच रहे हैं। यह घटना खगड़िया मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर घटी है। दीवार जिस वक्त गिरी, तब कुछ लोग उसके बगल में बैठे थे, वे इसकी चपेट में आ गए हैं। घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है।

तीन और लोगों के दबे होने की आशंका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में सभी मजदूर हैं, जो नाले के निर्माण में लगे हुए थे। अभी 3 लोगों के नीचे दबने की बात सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि एक बड़ी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है

फोटो सोर्स-दैनिक भाष्कर