मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है। जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी, बेटे और नवजात बच्ची की टेगारी से काट कर हत्या कर दी। घटना के बाद वो घर छोड़ कर भाग निकला। लेकिन ग्रामीणों ने आरोपी पति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 

सीतामढ़ी। माता सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी, बेटे और नवजात बच्ची की टेगारी से काट कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वो घर से भाग निकला। लेकिन सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पति को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ वरीय पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाजपट्टी के आवापुर गांव का मामला
मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद में सनकी पति ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना क्षेत्र में आवापुर गांव की है। जहां के कमलेश चौधरी उर्फ छोटू ने अपनी पत्नी, बेटे गला रेत कर हत्या कर दी। पत्नी और बेटे को मारने के बाद पति ने नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

आपसी कलह में दिया वारदात को अंजाम
ट्रिपल मर्डर की सूचना पर आवापुर गांव पहुंचे पुपरी डीएसपी संजय पांडेय ने बाजपट्टी थाने के जवानों की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद भाग रहे कमलेश चौधरी उर्फ छोटू को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार पति ने आपसी कलह में इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस शव के पोस्टमार्टम में लगी है। आरोपी से पूछताछ के बाद भी मामले के कारण का विस्तृत विवरण सामने आ सकेगा।

प्रतीकात्मक फोटो