महिला ने पति के अवैध संबंध का विरोध किया था। जो उसके पति को पसंद नहीं आया और उसने गर्लफ्रेंड के साथ उसको मारने की साजिश रच डाली। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है। 

नालंदा (बिहार). दो दिन पहले यानि करवा चौथ के दिन जिस पत्नी का व्रत तुड़वाकर उसके साथ सात जन्मों की साथ रहने की कसमें खाई थीं अब दो दिन वह उसी पत्नी की पति ने हत्या कर दी। आरोपी ने इस वारदात को अंजाम अकले ने नहीं बल्कि अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मासूम बेटी ने कहा- मेरे पापा ने मम्मी को मारा
दरअसल, ये खौफनाक वारदात शनिवार दोपहर की बताई जा रही है और आरोपी को नाम बुधन मांझी है। महिला ने पति के अवैध संबंध का विरोध किया था। जो उसके पति को पसंद नहीं आया और उसने गर्लफ्रेंड के साथ उसको मारने की साजिश रच डाली। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है। मृतका की एक बेटी ने पुलिस को बताया कि एक महिला ने मेरे पापा के साथ मिलकर मम्मी की को मार डाला।

हैवान पिता को अपने बच्चों पर भी नहीं आई दया
दोनों आरोपियों ने मिलकर महिला को इतने ईंट-पत्थर मारे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी प्रेमिका के प्यार के चक्कर में इतना पागल हो गया कि उसको छोटे-छोटे बच्चों का ख्याल भी नहीं आया। जानकारी के मुताबिक, मृतका के 8 बच्चे हैं। मां की मौत के बाद और पिता को जेल हो जाने के बाद अब उन मासूमों को कौन पालेगा।