पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। उन दोनों के एक बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही उसका पति हर रोज शराब पीता था। महिला जो कुछ भी कमा कर लाती थी वह उसे दारू पर खर्च कर देता था। इसके बाद महिला ने शराब के लिए रुपए देने बंद कर दिए। इसी बात से युवक गुस्से में था। जिससे वह उसे बेचने की कोशिश किया। 

भागलपुर (Bihar) ।  किशनगंज में एक पति शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी बीवी को ही रेड लाइट एरिया में बेचने पहुंच गया। हालांकि इसी बीच उसे इसके बारे में पता चला तो वह रोने लगी। महिला को रोता देख आसपास के लोग वहां जुट गए। वहीं, इस बीच पति वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना एक दिन पहले की बताई जा रही है। बता दें कि बिहार में शराब बंदी है। लेकिन, चोरी छिपे बिक रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
छत्तरगाछ ओपी क्षेत्र का युवक अपनी पत्नी से रोजगार के लिए दिल्ली चलने की बात कही। इसके बाद वो अपने इकलौते बच्चे को गोद में लेकर पति के साथ चल दी। लेकिन, स्टेशन न जाकर खगड़ा रेड लाइट एरिया के पास पहुंच गया। जहां पति अपनी पत्नी और उसके मासूम बच्चे को एक चाय की दुकान पर बैठा दिया। आरोप है कि वह दोनों को बेचने की जुगत में लग गया। इसकी भनक पत्नी को लगी तो वह रोने लगी। 

पति की करतूत पता चलते ही रोने लगी 
महिला को रोता देख आसपास के लोग वहां जुट गए। दूसरी ओर यह सब देख उसका पति फरार हो गया। किसी ने घटना की जानकारी एसपी कुमार आशीष को दे दी। एसपी के निर्देश पर मौके पर पहुंची महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने पीड़िता को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। 

पीड़िता ने सुनाई ये कहानी
पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। उन दोनों के एक बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही उसका पति हर रोज शराब पीता था। महिला जो कुछ भी कमा कर लाती थी वह उसे दारू पर खर्च कर देता था। इसके बाद महिला ने शराब के लिए रुपए देने बंद कर दिए। इसी बात से युवक गुस्से में था। जिससे वह उसे बेचने की कोशिश किया।

(प्रतीकात्मक फोटो)