बिहार राज्य की जमुई जिले की पुलिस ने आर्मी के साथ मिलकर इलाके में घुसे नक्सलियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इन आरोपियों पर सरकार ने लाखों का ईनाम रखा था। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है। मामले की जानकारी शुक्रवार 22 जुलाई की रात को दी गई। 

जमुई(बिहार): जमुई पुलिस ने दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इनमें एक महिला नक्सली शामिल हैं। दोनों झारखंड और बिहार के कुख्यात नक्सली है। गिरफ्तारी नक्सली पिंचु राणा पर 15 लाख और महिला नक्सली करुणा पर सरकार ने 25 लाख रुपए का इनाम भी रखा था। दोनों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है। दोनों की गिरफ्तारी जमुई गिद्धेश्वर पहाड़ी इलाके से की है। जिले के एसपी सौर्य सुमन ने 22 जुलाई की रात मामले का खुलासा करते हुए दो इनामी और हार्डकोर नक्सलियों की गिरफ्तारी होने की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि खैरा थाना क्षेत्र के गिधेशेवर पहाड़ पर नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। जमुई पुलिस, एसटीएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और कोबरा की एक टीम बनाकर पहाड़ पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना को अंजाम देने के फिराक में थे 
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों नक्सली किसी घटना को अंजाम देने के लिए पहाड़ पर हथियारों के साथ घुम रहे थे। इससे पहले ही दोनों को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि बिहार के अलावा झारखंड में भी दोनों के द्वारा कई नक्सली घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों राज्यों में दोनों के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। दोनों की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। नक्सली कमांडर मतलू तुरी के एनकाउंटर के बाद पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान नक्सलियों के खिलाफ लागातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इससे नक्सली बैकफुट पर हैं। मतलू तुरी के एनकाउंटर के बाद नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा है। 13 जून 2022 को भी तीन हार्डकोर और इनामी नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था।

कई अत्याधुनिक हथियार मिले
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों हार्डकोर और इनामी नक्सलियों के पास से एक एके 47, एसएलआर एक, एके47 का मैग्जिन दो, एसएलआई मैग्जीन एक, एके 47 की गोली 159 राउंड, एसएलआई 88 राउंड बरामद हुआ है। नक्सलियों के पास इतना हथियार मिलना दर्शाता है कि दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी नक्सली पिंटु राणा पर 72 और महिला नक्सली करुणा पर 33 केस बिहार के अलावा झारखंड के विभिन्न थानों में दर्ज थे।

यह भी पढ़े- झारखंड में नक्सलियों की हरकत, सबसे सेफ सिटी को पोस्टर-बैनर से पाट दिया, इलाके में बना भय का माहौल