बिहार में बेखौफ अपराधियों का हौसला बुलंद नजर आता है। बिहार सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाने वाली शराबबंदी का उल्लंघन करने वालों को रोकने पर जदयू नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। 

भोजपुर। बिहार में बेखौफ अपराधियों का हौसला बुलंद नजर आता है। बिहार सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाने वाली शराबबंदी का उल्लंघन करने वालों को रोकने पर जदयू नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना बिहार के भोजपुर जिले की है। जहां जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रूपबांध गांव में अपराधियों ने जदयू नेता की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान युवा जदयू के जिला सचिव साहेब यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव व्यापत है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नहर किनारे मिला जदयू नेता का शव
मिली जानकारी के अनुसार साहेब यादव शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाया करते थे। जिसके लिए उन्हें पहले भी कई बार धमकी दी जा चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार बीते रात साहेब यादव शौच के लिए नहर किनारे गए हुए थे। जहां पहले घात लगाए मौजूद अपराधियों ने उनके माथे में गोली मार दी। घटना स्थल पर ही साहेब यादव की मौत हो गई। गोली चलने की आवाज पर स्थानीय लोग घटना स्थल की ओर गए। जहां साहेब को शव जमीन पर पड़ा पाया। 

स्थानीय पुलिस अभी कुछ बताने से कर रही इंकार
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बारे में स्थानीय पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है। वहीं गांव में घटना के बाद से तनाव है। बता दें कि साहेब यादव रूपबांध के लोरिक यादव के पुत्र थे। वो शराब माफियाओं की जानकारी पुलिस को दिया करते थे।