झारखंड विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा तंज कसा है। ट्विट करते हुए उन्होंने लिखा कि अब वन मैन शो और टू मैन आर्मी का खेल खत्म।   

पटना। महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी भाजपा सत्ता से बाहर हो चुकी है। 23 दिसंबर को जारी हुए झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के परिणाम में भाजपा में मात्र 25 सीटें मिली। झारखंड में भाजपा की करारी हार के बाद पार्टी चौतरफा हमला झेल रही है। चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के पुराने सिपहसलार और मौजूदा समय में कांग्रेस के नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर करारा तंज कसा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्ववीट करते हुए लिखा कि अब वन मैन शो और टू मैन आर्मी का खेत खत्म होने वाला है। अपने ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने आगामी दिनों में अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में भी भाजपा के हार की भविष्यवाणी की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब अगले राज्यों में भाजपा की हार 
शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'खामोश! झारखंड बीजेपी...टाटा-बाय-बाय! वन मैन शो और टू मैन आर्मी, जैसी अपेक्षा थी, ऐसा लग रहा है कि आपका खेल खत्‍म हो गया है। अब अगला-दिल्‍ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और कई अन्‍य स्‍थानों का नंबर है।' इसके साथ ही उन्होंने सुबोध कांत सहाय के साथ-साथ अन्य सभी नेताओं को जीत की बधाई दी। बता दें कि सुबोध कांत सहाय झारखंड में कांग्रेस के बड़े नेता है। शत्रुघ्न सिन्हा अपने ट्वीट में उन्हें अपना भाई बताया है। साथ ही किसी चुनावी रैली को संबोधित करने की तस्वीर शेयर की है। 

Scroll to load tweet…

शत्रुघ्न ने सरयू राय को दी विशेष बधाई
इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को हराने वाले भाजपा के बागी नेता सरयू राय को भी बधाई दी। शत्रुघ्न ने कहा कि सरयू राय को विशेष बधाई। उन्होंन न केवल मुख्यमंत्री रघुवर दास को चुनौती दी बल्कि उन्हें हराया भी। बता दें कि सरयू राय झारखंड के बडे़ नेता हैं। लेकिन इस विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने के कारण बागी होकर मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़े थे। जमशेदपुर पूर्व सीट पर सरयू राय को 73945 मत जबकि रघुबर दास को 58112 मत मिला था।