आनन फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। डॉक्टर्स के अनुसार उनके सीने में तीन गोलियां लगी थी।

कटिहार। बिहार में बेखौफ बदमाशों ने कटिहार के मेयर की गोली मारकर हत्या कर दी है। बाइक सवार बदमाशों ने बेहद पास से मेयर शिवराज पासवान के सीने में ताबड़तोड़ गोलियां उतार दी। हत्यारों ने वारदात को अंजाम उनके घर के पास ही दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाइक से पहुंचे थे चार हमलावर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक से चार बदमाश गुरुवार की रात में मेयर के वार्ड संतोषी कॉलोनी में पहुंचे। मेयर के पास जाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और फरार हो गए। आनन फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। डॉक्टर्स के अनुसार उनके सीने में तीन गोलियां लगी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही कटिहार में नाकाबंदी कर पुलिस जांचपड़ताल में जुट गई है।