बिहार के खगड़िया जिले से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। जब एक पिता और बेटी के बीच शारीरिक संबंधों के बारे में पता चला तो बेटे ने दोनों की हत्या कर दी। बाद में पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर दिया और जुर्म की पूरी कहानी बयां कर दी। 

खगड़िया. बिहार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग किशोर ने अपने पिता और बहन की गला रेत कर हत्या की है। पिता और बहन के बीच अवैध संबंध के शक में नाबालिग ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया। फिर खुद पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को देख रोका और हत्या करने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने नाबालिग किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने नाबालिग किशोर के दो और भाईयों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों भाई विवाद में पिता-बहन की हत्या करने की बात बता रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहार में इस वारदात की हो रही चर्चा

फिल्हाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह दर्दनाक घटना बिहार के खगड़िया जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतकों के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना है। 

पुलिस आरोपी को लेकर घर पहुंची

4 सितंबर की देर शाम पिता और बहन की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को देख घटना की जानकारी दी। डबल मर्डर की बात सुन पुलिस भी सन्न रह गई। आरोपी को लेकर पुलिस उसके घर पहुंची जहां आरोपी के पिता और बहन की खून से सनी लाश पड़ी थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ पुलिस ने उसके दो भाईयों को भी हिरासत में लिया है। आरोपी के दो भाई और दो बहनें हैं। एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। आरोपी पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था।

पुलिस से बोला पिता बहन का रेप करते हैं

पुलिस को गाड़ी को देख उसने घटना की सारी जानकारी दी। पुलिस ने हत्या का कारण पूछा तो उसने बताया कि पिता बहन का रेप करते थे। इसलिए उसने पिता और बहन की हत्या कर दी। इधर, हिरासत में लिए गए आरोपी के बड़े भाईयों का कहना है कि संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने घटना को अंजाम दिया। सदर के डीएसपी सुमित कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया से मामला संपत्ति विवाद का लग रहा है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसके दो भाईयों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों को लेकर कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें-कॉलेज की ड्रग्स-सेक्स पार्टी में नहीं गई मेडिकल छात्रा तो सहेलियों ने उसे मार डाला, सामने आए अय्याशी के राज