एसएसपी जयंत ने बताया कि इस रुपए के बंटवारे के लिए सभी एक जगह एकत्रित हुए थे। साथ ही एक नए कांड की तैयारी चल रही थी, तभी मुजफ्फरपुर पुलिस ने चार लुटेरों को दबोच लिया, जबकि तीन अन्य भागने में कामयाब रहे। 

मुजफ्फरपुर (Bihar) । राजद के पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के कर्मचारी से 26 लाख रुपए लूट मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल इस लूट में पीड़ित पूर्व विधायक के रिश्ते के पोता अजय पासवान भी शामिल है, जिसकी मुखबिरी पर लूटरों ने वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से लूट के 1.79 लाख रुपए भी बरामद कर लिया है। बता दें कि 25 अगस्त को हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने मुसाफिर पासवान के पेट्रोल पंप स्टाफ मुकेश शाही से अहियापुर राघोपुर चौक के पास 26 लाख रुपए लूट लिए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
25 अगस्त को मुकेश शाही जैसे ही 26 लाख रुपए लेकर निकला कि पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के रिश्ते में लगने वाले पोते अजय ने इसकी सूचना अपने एक अन्य साथी अखिलेश पासवान को दी। अखिलेश ने लुटेरों तक इसकी जानकारी पहुंचाई। ऐसे में पहले से घात लगाए बैठे लुटेरों ने मुकेश शाही को राघोपुर चौक के पास हथियार के बल पर घेर लिया। इसके बाद 26 लाख रुपए लूट लिए।

रुपए के बंटवारे करते धराए
एसएसपी जयंत ने बताया कि इस रुपए के बंटवारे के लिए सभी एक जगह एकत्रित हुए थे। साथ ही एक नए कांड की तैयारी चल रही थी, तभी मुजफ्फरपुर पुलिस ने चार लुटेरों को दबोच लिया, जबकि तीन अन्य भागने में कामयाब रहे।

1.79 लाख बरामद
पुलिस ने लुटेरों के पास से लूट के 1.79 लाख रुपए भी पुलिस ने बरामद हुए हैं। इसके अलावा पिस्टल, लैपटॉप और लूट के दौरान उपयोग की गई एक बाइक को भी बरामद किया गया है। इस कांड में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।