अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी और महाराष्ट्र का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल एजाज लकड़वाला को मुंबई पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। एजाज पर 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।  

पटना। अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी और महाराष्ट्र का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल एजाज लकड़वाला को मुंबई पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने एजाज को पटना के जक्कनपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है। बताया जाता है कि एजाज को 21 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मुबंई पुलिस उसे अपने साथ ले जाने की तैयारी में जुटी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली-मुंबई में 25 से ज्यादा मामले दर्ज
बता दें कि एजाज लकड़वाला महाराष्ट्र का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल था। एजजा पर रंगदारी, वसूली, हत्या और फिरौती वसूलने के कई मामले दर्ज है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई और दिल्ली में एजाज पर 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। यह भी बताया जाता है कि कभी एजाज लकड़वाला छोटा राजन गैंग का मेंबर था। उसे गुरुवार को मुंबई पुलिस ने पटना के जक्कनपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबकि एजाज मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहता था। उसने बांद्रा के सेंट स्टेनीस्लूस स्कूल से पढ़ाई की।

Scroll to load tweet…

2004 में कनाडा पुलिस ने किया था गिरफ्तार
बीते कुछ वर्षों से एजाज कनाडा में रहता था। साल 2003 में एक हमले के बाद वह अस्पताल से भाग गया था। अस्पताल से फरार होने के बाद एजाज के साउथ अफ्रीका में होने की खबरें सामने आई थी। साल 2004 के दौरान एजाज को कनाडा पुलिस ने ओटावा से गिरफ्तार किया था। कुछ दिन जेल में बीताने के बाद वह अडरग्राउंड रहा। साल 2008 में फिरौती के एक मामले में उसका हाथ होने का इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को मिली थी। जिसके बाद उसपर नजर रखी जा रही थी।