बिहार के मुंगेर में 25 साल के एक शख्स ने मुंगेर से राजद के MLA विजय कुमार विजय की भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी शूट कर लिया। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जाती है। दोनों तीन साल से रिलेशन में थे।

मुंगेर. यहां शुक्रवार रात एक 25 साल के एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को शूट कर लिया। लड़की मुंगेर से राजद MLA विजय कुमार विजय की भतीजी थी। यह कपल पिछले तीन साल से रिलेशन में था। आशंका है कि भविष्य में खतरे की आशंका को देखते हुए प्रेमी डरा हुआ था। मामला हाईप्रोफाइल होने से पुलिस कुछ ज्यादा नहीं बोल पा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक आर्म्स सप्लायर को अरेस्ट किया है। उसके पास से दोनों के मोबाइल जब्त किए हैं। माना जा रहा है कि इसने से युवक को पिस्टल उपलब्ध कराई थी। प्रेमी मोहम्मद आशिक भी मुंगेर का रहने वाला था। उसके पिता सऊदी में रहते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्कूटी के डाक्यूमेंट लेने के बहाने निकली थी प्रेमिका
बताते हैं कि ट्विंकल उर्फ रिया यादव शाम 7 बजे दोस्त के घर जाने का कहकर निकली थी। उसने बताया था कि वो स्कूटी के डाक्यूमेंट उठाने जा रही है। हालांकि जब वो रात तक घर नहीं लौटी, तब परिवार को शक हुआ। तभी सूचना मिली कि सदर ब्लॉक के पीछे मुफस्सिल थाना एरिया में कपल की लाश मिली है। इनकी पहचान आशिक और रिया के रूप में हुई। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि आशिक ने रिया के सिर में गोली मारी थी। इसके बाद खुद को शूट कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक को देसी पिस्टल उसके दोस्त दानिश ने मुहैयार कराई थी। दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से दो राउंड जिंदा कारतूस और प्रेमी कपल के मोबाइल मिले हैं। इसलिए पुलिस से नाकाम प्यार से जोड़कर जांच कर रही है।

दोनों मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे
बताते हैं कि प्रेमी कपल कोटा में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार। दोनों सालभर पहले ही कोटा से मुंगेर लौटे थे। रिया दिल्ली मेडिकल की तैयारी कर रही थी। वहीं प्रेमी लखनऊ चला गया था। करीब तीन महीने पहले रिया की तबीयत खराब हुई थी। उसके बाद वो मुंगेर आ गई थी। प्रेमी भी कुछ दिन पहले ही मुंगेर आया था। रिया की मां नीतू देवी सदर अस्पताल में जॉब करती हैं। रिया के पिता मनोज कुमार यादव का 5 साल पहले निधन हो गया था।