बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार 9 सितंबर की सुबह घरेलू विवाद का मामला सामने आया है, जहां झगड़े में नशें में धुत चचरे भाई ने गला घोट के अपने भाई की जान ले ली । वारदात के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

पटना (बिहार): पटना में शुक्रवार की अहले सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। दो चचेरे भाईयों के बीच घेरलू विवाद में पहले लड़ाई हुई फिर एक भाई ने दूसरे की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के इटवा दोघरा गांव कि है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महेश चौधरी (30) इसी गांव का रहने वाला था। जबकि उसकी हत्या करने का आरोपी मृतक का चचेरा भाई शंकर चौधरी गांव का वार्ड सदस्य है। पुलिस उस घरेलू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजन सदमे में हैं। पुलिस मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। घटना से गांव के लोग भी सदमे में हैं। एक वार्ड सदस्य द्वारा हत्या करना गांव और उसके आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों के बीच पहले से चल रहा था विवाद
गांव के लोगों का कहना है की दोनों परिवारों के बीच घरेलू विवाद में पूर्व में मारपीट की घटना हो चुकी है। शुक्रवार सुबह भी घर में विवाद हुआ जिसके बाद महेश और वार्ड सदस्य के बीच मारपीट शुरु हो गई। विवाद इतना बढ़ गया को वार्ड सदस्य ने महेश की गलादबा कर हत्या कर दी। आरोपी वार्ड सदस्य नशे की हालत में था। कुछ ग्रामीणों का कहना है की घर की महिलाओं के साथ छेड़खानी को लेकर आज दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरु हुआ। दोनों एक ही छत के नीचे रहते हैं। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी वार्ड सदस्य फरार है। परिजनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

पत्नी को संभालने में जुटे पड़ोस की महिलाएं
महेश चौधरी की हत्या के बाद उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। पड़ोस की महिलाएं पत्नी को संभालने में जुटी हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया जा रहा है। वार्ड सदस्य द्वारा हत्या किए जाने से गांव के लोग भी सदमे में हैं। इधर, घटना के संबंध में सिटी एसपी राजेश कुमार ने कहा कि घटना का कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी फिलहाल फरार है। घरेलू विवाद में हत्या की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े-सीवान में शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, दो समुदाय आमने-सामने, दहशत में लोग