पटना में 21 साल के लड़के का खतरनाक खेल सामने आया है। इसने 2 महीने के अंदर 10 लड़कियों से संबंध बनाए। युवक प्यार का झांसा देकर अश्लील चैट करता, फिर लड़कियों का न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता।

पटना. बिहार की राजधानी पटना से पुलिस ने एक शातिर लड़के को गिरफ्तार किया है। युवक ने दो महीने के अंदर 10 लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उन्हें अपना शिकार बनाया। बेहद गंदा और खतरनाक खेल खेलने वाले इस लड़के की उम्र अभी महज 21 साल है। ये पहले लड़कियों से दोस्ती करता और फिर प्रपोज, उसके बाद उनको झांसे में लेकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता। बात यहीं तक सीमित नहीं रहती, वो युवतियों के न्यूड वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल भी करता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2 महीने में 10 लड़कियों को बनाया गर्लफ्रेंड
दरअसल, ये शातिर लड़का एक फार्मासिस्ट है, जिसका नाम राहुल कुमार है। ये पटना में रहता है, पाटलिपुत्रा इलाके में स्थित एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में बतौर फार्मासिस्ट नौकरी करता है। युवक के खिलाफ महिला हेल्पलाइन पर एक लड़की ने 27 जुलाई को मामला दर्ज कराया था। महिला ने बताया कि सरकारी हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट राहुल उसका पीछा करता है और उससे छेड़छाड़ करता है। बात नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। वह पिछले पांच महीने से उसे परेशान कर रहा है। 

आरोपी का मोबाइल खंगाला तो खुलते गए बड़े राज
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। जब हेल्पलाइन की तरफ से राहुल के मोबाइल को खंगाला गया तो चौंकाने वाले राज पता चले। उसके फोन में कई लड़िकयों के न्यूड फोटोज और वीडियो थे। मोबाइल से 10 अलग-अलग लड़कियों के अश्लील व न्यूड वीडियो और फोटो मिले। जिनको उसने खुद रिकॉर्ड किया था। 

न्यूड वीडियो बनाकर लड़कियों से बनाता था फिजिकल रिलेशन
आरोपी जान बूझकर लड़कियों को वीडियो कॉल करता था। पहले प्यार और दोस्ती की बातें, फिर शादी करने का वादा करता था। प्यार की बात करते-करते लड़की को अपना कपड़ा उतारने को कहता है। लड़कियां उसके जाल में इस तरह फंसती की वह वैसा ही करने लग जाती थीं। फिर आरोपी रिकॉर्डर के जरिए लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था। फिर वीडियो या फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उनसे फिजिकल रिलेशन बनाने की डिमांड रखता था।