सुभाष सिंह के निधन के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है। सुभाष सिंह ने 1990 में अपनी राजनीति शुरू की थी। वो बीजेपी के टिकट से लगातार 4 बार गोपालगंज सदर से विधायक थे। 

पटना. बिहार बीजेपी के सीनियर लीडर और राज्य के पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि उन्हें किडनी संबंधित बीमारी थी। सुभाष सिंह बिहार के गोपालगंज विधानसभा सीट से विधायक थे। वो लगातार 4 बार इस सीट से विधायक रहे हैं। हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उसके बाद उन्हें इन्फेक्शन हो गया था जिसके बाद उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डिप्टी सीएम ने जताया शोक
सुभाष सिंह के निधन के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- गोपालगंज सदर से पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक सुभाष सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Scroll to load tweet…

नीतीश कैबिनेट में थे मंत्री
सुभाष सिंह, नीतीश कुमार की कैबिनेट में सहकारिता मंत्री थे। सुभाष सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1990 में की थी। उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में कई काम किए थे। जिसके बाद उन्हें बीजेपी ने सबसे पहले 2005 में विधानसभा चुनाव का टिकट गोपालगंज सदर से दिया था। 2005 के बाद से वो लगातार इस सीट से चुनाव जीत रहे थे। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। 

विशेष विमान से आएगा पार्थिव शरीर
सुभाष सिंह का निधन दिल्ली में हुआ है। उनका अंतिम संस्कार गोपालगंज में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिक शरीर आज विशेष विमान से दिल्ली से गोपालगंज लाया जाएगा। सुभाष सिंह से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

इसे भी पढ़ें- बिहार का गर्व करने वाला VIDEO: शहीद बेटे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने युवाओं की हथेलियों पर चलकर पहुंची मां