वारदात के दौरान युवक श्‍याम सुंदर साह लगातार रहम की भीख मांगता रहा। लेकिन, वे लगातार उसकी पिटाई की। वहां लोगों की भीड़ तमायाा देखती रही। बाद में कुछ स्‍थानीय लोगों ने पहल कर मामले को शांत किया। इसके बाद युवक को मुक्‍त कराया जा सका। 

बेगूसराय (Bihar)। मामूली विवाद में युवक की इस कदर दबंगों ने पिटाई किया कि देखकर हर कोई सिहर जाए। दबंगों ने बीच सड़क पर युवक को नग्‍न कर हाथ-पैर बांधते हुए बेरहमी से पिटाई की। वहां मौजूद तमाशाई बनी भीड़ में से किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। यह घटना तेनाय थाना क्षेत्र के लखनपुर वार्ड नंबर 5 की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
तेनाय थाना क्षेत्र के लखनपुर वार्ड नंबर 5 में श्‍याम सुंदर साह का अपने पड़ोसी राम भरोसे यादव के साथ विवाद हो गया। इसके बाद राम भरोसे यादव को इतना गुस्‍सा आया कि उसने श्‍याम सुंदर को पहले सड़क पर खींचकर पीटा। फिर, कुछ दबंगों व परिवार के लोगों की सहायता से नग्‍न कर बांध दिया। इसके बाद उसकी लाठी-डंडे से घंटों जम कर पिटाई की।

रहम की भीख मांग रहा था युवक
वारदात के दौरान युवक श्‍याम सुंदर साह लगातार रहम की भीख मांगता रहा। लेकिन, वे लगातार उसकी पिटाई की। वहां लोगों की भीड़ तमायाा देखती रही। बाद में कुछ स्‍थानीय लोगों ने पहल कर मामले को शांत किया। इसके बाद युवक को मुक्‍त कराया जा सका। घटना के संबंध में पीड़ित श्याम सुंदर साह ने राम भरोसे यादव एवं अन्य लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। राम भरोसे यादव ने भी मारपीट की एफआइआर दर्ज की है।