सुपौल एसपी मनोज कुमार को वीडियो फुटेज मिलते ही बीरपुर एसडीपीओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। वीडियो के आधार पर देर रात पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।

सुपौल (Bihar) । पड़ोसी के घर में महिला के साथ पुरूष को गांव के लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। दोनों से माफीनामा लिखवाने के बाद उनके बाल आधा कटवा दिए। साथ ही चेतावनी देते हुए वीडियो वायरल कर दिया। वही, इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सुपौल जिले के लक्ष्मीनिया पंचायत की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला और पुरुष को जमकर पीटा
युवक का अपने पड़ोस की ही एक महिला के घर पहले से आना जाना था, जिसकी जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को भी थी। महिला का पति गांव से बाहर रहकर मजदूरी करता है, जो पिछले 8 महीने से घर नहीं आया है। सोमवार रात भी वह, महिला के घर पहुंचा। जहां दोनों को आपत्तिजनक हाल में आस-पास के लोगों ने इकट्ठा होकर रंगे हाथ पकड़ लिया।

माफीनामा लिखवाने के बाद किया वीडियो वायरल 
सुबह स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के सामने उनसे दंड पूर्वक माफीनामा लिखवाया। इसके बाद दोनों के बाल और मूंछ को आधा काट दिया। साथ ही महिला को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। लेकिन, कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में महिला का पैर रस्सी बांधा हुआ है। 

पुलिस ने किया दो लोगों को गिरफ्तार
सुपौल एसपी मनोज कुमार को वीडियो फुटेज मिलते ही बीरपुर एसडीपीओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। वीडियो के आधार पर देर रात पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।