बिहार का प्रफोसर डॉ. शीतल प्रसाद एक प्राइबेट कॉलजे में कॉमर्स पढ़ाता है। इसके साथ ही वह अपने घर पर बच्चों के लिए कोचिंग क्लास भी चलाता था। जहां उसकी गंदी नजर लड़कियों को पढ़ाने से ज्यादा उनके जिस्म पर रहती थी। वह अपनी पत्नी के घर से बाहर जाते ही घिनौनी हरकतों को अंजाम देता था।

मुजफ्फरपुर (बिहार). कहते हैं शिक्षक भगवान का दूसरा रूप होता है, जो बच्चों को संस्कार के साथ उनका करियर बनाता है। लेकिन बिहार के एक टीचर ने गुरु जैसे शब्द को शर्मसार कर दिया। वह अपने पास ट्यूशन पढ़ने आने वाली हर लड़की पर गंदी नजर रखता था और उनके साथ हैवानियत करता था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पढ़ाई से ज्यादा लड़कियों के जिस्म पर रखता था नजर
दरअसल, इस प्रफोसर का नाम डॉ. शीतल प्रसाद है, जो साहिबगंज के एक प्राइबेट कॉलजे में कॉमर्स पढ़ाता है। इसके साथ ही वह अपने घर सिद्धार्थपुरम में बच्चों के लिए कोचिंग क्लास भी चलाता था। जहां उसकी गंदी नजर लड़कियों को पढ़ाने से ज्यादा उनके जिस्म पर रहती थी। उस पर आरोप हो कि वह अपनी पत्नी के घर से बाहर जाते ही घिनौनी हरकतों को अंजाम देता था।

दो लड़कियों ने प्लान बनाकर उसको रंगेहाथ पकड़ा
आरोपी कई छत्राओं को मजबूर करके अपनी हवस का शिकार बना चुका है। लेकिन इस बार दो लड़कियों ने उसको सबक सिखाने का प्लान बनाया। जिसमें से एक लड़की उसके घर जब पहुंची जब उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। फिर आरोपी युवती के साथ अश्लील हरततें करने लगा। जिनको छात्रा ने चुपके से अपने मोबाइल में मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। जैसे उसने अवाज दी तो दूसरी लड़की भी वहां आ गई और पुलिस को बुलाकर उसकी हरकतों को उजागर कर दिया।