बिहार में एक दरोगा को अपने टाइम पास के लिए लड़की चाहिए थी। आरोपी एक पीड़िता से कहता था कि तुम कहीं से एक लड़की की व्यवस्था कर दो, मैं तुम्हारे सारे केस खत्म कर दूंगा।

मधेपुरा (बिहार). बिहार पुलिस अपने कारनामों की वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। हम कभी पुलिसकर्मियों को घूस लेते हुए या बेकसूर लोगों को प्रताड़ित करते हुए सुनते रहते हैं। लेकिन यहां एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल यहां के एक दरोगा को अपने टाइम पास के लिए लड़की चाहिए थी। आरोपी एक पीड़िता से कहता था कि तुम कहीं से एक लड़की की व्यवस्था कर दो, मैं तुम्हारे सारे केस को खत्म कर दूंगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर वायरल है दरोगा का ऑडियो
इस दरोगा का नाम गोपींद्र सिंह है और वह मधेपुरा जिले के चौसा थाने में तैनात था। एसपी संजय कुमार के मुताबिक, उन्होंने वायरल ऑडियो की जांच करने के बाद दारोगा को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। लड़की ने दारोगा के साथ मोबाइल पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग और एक पत्र भेजकर आईजी से न्याय की गुहार लगाई थी। हालांकि Asianet इस ऑडियो की सत्यता कि पुष्टि नहीं करता है।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि दरोगा साहब अक्सर उसके घर आते रहते थे। वह मुझसे कहते थे तुम कहीं से मेरे टाइम पास के लिए एक लड़की की व्यवस्था कर दो मैं तुम्हारे सारे केस खत्म कर दूंगा। लेकिन जब मैंने उनकी बात नहीं मानी तो उन्होंने 10 महीने के अंदर परिवार पर पांच केस दर्ज कर दिए। आरोपी साथ ही दूसरे युवक को फंसाने के लिए हथियार और रुपये की डिमांड भी कर रहा था।