बिहार की राजधानी पटना में एक प्रोपर्टी डीलर को सरेआम गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस की जांच में इस मौत के पीछे युवक का एक शादीशुदा महिला से अवैध संबंध रखना कारण बना।   

पटना। शादीशुदा महिला से इश्क लड़ाना पटना के एक युवक को महंगा पड़ा। उसे इस प्रेम संबंध के लिए अपनी जान देकर कीमत चुकानी पड़ी। बताया जाता है कि वह जिस महिला के साथ प्रेम में था, उसका पति आपराधिक प्रवृति का था। मंगलवार की रात पटना में प्रॉपर्टी डीलर धीरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार की शाम जब धीरज अपने घर आ रहे थे तो पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटना जक्कनपुर के चांदपुर बेला में पक्का कुआं के पास की है। पुलिस ने घटनास्थल से 17 गोलियां बरामद की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर लौटते समय की ताबड़तोड़ फायरिंग
बताया जाता है कि धीरज की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस ने इस हत्याकांड में पुनीत और टुनटुन साह नामक दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही जिस बंदूक से धीरज को गोली मारी गई उसे भी बरामद कर लिया गया है। धीरज जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था। उसका अपराधी की पत्नी से साथ प्रेम संबंध था। जिसकी भनक अपराधियों को लग गई थी। इसके बाद मंगलवार की रात जब धीरज अपने घर लौट रहा था तब उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई।

मृतक के घर मातम का माहौल
शुरुआत में मृतक के परिजनों ने इस घटना का कारण जमीन विवाद बताया था। लेकिन बाद में पुलिस ने जांच कर मामले का खुलासा किया। सिटी एसपी ईस्ट जीतेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर धीरज के परिवार में मातम का माहौल है।