बीते दिनों अखबार में विज्ञापन देकर खुद को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार बताने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत कर दी है। लंदन से लौटकर पुष्पम नालंदा पहुंची और सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले से सदस्यता अभियान की शुरुआत की। 

पटना। बिहार के अखबारों में विज्ञापन देकर खुद को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम कैंडिडेट घोषित करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी लंदन से आते ही सीएम नीतीश के गृह जिला नालंदा पहुंच गई और वहां से पार्टी के सदस्यता अभियान को शंखनाद किया। नालंदा पहुंची पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि बिहार की नई कहानी गढ़ने का वक्त आ गया है। नालंदा से चुनावी कार्यक्रम की शुरुआत करने वाली सीएम कैंडिडेट पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि बिहार को बदलने के लिए प्लुरल्स की योजना बहुत स्पष्ट है। अंतर्राष्ट्रीय ज्ञान और जमीनी अनुभव की साझेदारी से कृषि, औद्योगिक और नगरीय क्रांति की नई कहानी लिखेंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कृषि उद्यमी को बनाया पार्टी का सदस्य
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले से सदस्या अभियान की शुरुआत करते हुए पुष्पम प्रिया चौधरी ने नालंदा के कृषि उद्यमी सुमंत कुमार को अपनी प्लुरल्स पार्टी का सदस्य बनाया है। उन्होंने कहा कि सुमंत जैसे कृषि उद्यमी बिहार के सुनहरे भविष्य की मिसाल बनेंगे। आपके साथ मिलकर हम बिहार की कृषि व्यवस्था का इतिहास और भूगोल बदलेंगे। 

Scroll to load tweet…

8 मार्च को विज्ञापन दे बिहार बताया था खुद को सीएम कैंडिडेट
पुष्पम प्रिया चौधरी ने 8 मार्च को बिहार के अखबारों में करीब एक करोड़ का विज्ञापन देकर सूबे वासियों के सामने खुद को नए राजनैतिक विकल्प के रूप में पेस किया। पुष्पम प्रिया चौधरी जदयू नेता विनोद चौधरी की बेटी हैं। पुष्पम ने इंग्लैंड के द इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज विश्वविद्यालय से एमए इन डेवलपमेंट और लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए किया है।